न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सोशल मीडिया से मिली जानकारी

उन्होंने एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद वह अस्पताल में थे और फिलहाल ठीक हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 3:45:15

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सोशल मीडिया से मिली जानकारी

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार मंगलवार को डिवाइडर से टकरा गई। वह हलद्वानी से उधम सिंह नगर के काशीपुर जा रहे थे। उन्होंने एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद वह अस्पताल में थे और फिलहाल ठीक हैं। मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की जाने लगी, हादसा मामूली था और पूर्व सीएम को हल्की चोट आई हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार देर रात हलद्वानी से काशीपुर की ओर जा रहे थे। बाजपुर के पास उनकी फाच्र्युनर कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम घायल हो गए। उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें तत्काल बाजपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में कार में सवार कमल और अजय भी घायल हुए हैं। कार सवार दो अन्य लोगों के शरीर में फ्रेक्चर आया है। वहीं, उपचार के बाद पूर्व सीएम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनके कमर में चोट बताई जा रही है।

केवीआर अस्पताल में हुआ उपचार

हादसे के बाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर उन्हें काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी नेता

पूर्व सीएम के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही काशीपुर, बाजपुर और आसपास के कांग्रेसी नेता भी अस्पताल पहुंच गए थे। उपचार के बाद पूर्व सीएम आराम के लिए एक होटल में पहुंच गए थे।

रावत ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि कार के डिवाइडर से टकराते समय उन्हें कुछ झटके लगे थे जिसके लिए उन्होंने अस्पताल जाकर चेक अप करवाया । चिकित्सकों ने सब कुछ ठीक बताया है । उनके कुछ मित्रों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर डाल दिया जिससे कुछ लोग चिंतित हो गए । चिंता की कोई जरूरत नहीं है तथा वह और उनके सभी सहयोगी ठीक हैं। पांच बार संसद सदस्य रहे रावत ने 2014 से 2017 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत