न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों ने निकाले 9800 करोड़ रुपये, इजरायल-हमास युद्ध से माहौल किया खराब

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अक्टूबर महीने में अब तक करीब 9,800 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। इससे पहले सितंबर महीने के दौरान एफपीआई ने भारतीय बाजार से 14,767 करोड़ रुपये निकाले थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 5:57:28

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों ने निकाले 9800 करोड़ रुपये, इजरायल-हमास युद्ध से माहौल किया खराब

नई दिल्ली। विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार बिकवाली कर रहे हैं। पिछले महीने शुरू हुआ बिकवाली का सिलसिला अक्टूबर महीने के दौरान और रफ्तार पकड़ चुका है। अभी इस महीने के दो सप्ताह ही गुजरे हैं और अब तक विदेशी निवेशकों ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये निकाल लिए हैं।

पिछले महीने निकाले इतने करोड़

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अक्टूबर महीने में अब तक करीब 9,800 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। इससे पहले सितंबर महीने के दौरान एफपीआई ने भारतीय बाजार से 14,767 करोड़ रुपये निकाले थे। विदेशी निवेशकों की ये बिकवाली ऐसे समय हो रही है, जबकि घरेलू बाजार काफी मजबूती दिखा रहा है और कई वैश्विक बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

मार्च से अगस्त तक बढ़िया लिवाली

भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक कई महीनों के अंतराल के बाद सितंबर में पहली बार बिकवाल हुए थे। उससे पहले एफपीआई लगातार छह महीने से भारतीय बाजार में लिवाल बने हुए थे। मार्च से अगस्त 2023 के दौरान छह महीनों में एफपीआई ने भारतीय बाजार में लगातार निवेश किया था। आलोच्य महीनों के दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 1.74 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लिवाली की थी।

अभी ट्रेंड जारी रहने की आशंका

डिपॉजिटरीज के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने 9,784 करोड़ रुपये की निकासी की है। यह आंकड़ा 13 अक्टूबर तक का है। उसके बाद 14 अक्टूबर को शनिवार और 15 अक्टूबर को रविवार के चलते बाजार बंद है। अब 16 अक्टूबर सोमवार को बाजार फिर से खुलेगा। हालांकि आशंका यही है कि पिछले डेढ़ महीने से चला आ रहा ट्रेंड आगे भी बरकरार रह सकता है।

इन कारणों से हुए बिकवाल

बात विदेशी निवेशकों के द्वारा की जा रही बिकवाली के कारणों की करें तो एनालिस्ट इसके लिए यूएस बॉन्ड यील्ड में ठीक-ठाक बढ़ोतरी और इजरायल-हमास युद्ध के कारण बढ़ी अनिश्चितता को जिम्मेदार बता रहे हैं। अमेरिका में महंगाई के कुछ हद तक नियंत्रित होने के बाद अमेरिकी फेड रिजर्व ने अब ब्याज दरों की बढ़ोतरी का क्रम बंद किया है। उसके पहले फेडरल रिजर्व आक्रामक तरीके से ब्याज दरें बढ़ा रहा था, जिसके चलते निवेशक उभरते बाजारों से बिकवाली करने लग गए। अभी एक सप्ताह से युद्ध के चलते बढ़ी अनिश्चितता ने माहौल खराब किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी