न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात सरकार के 5 साल पूरे होने पर भाजपा मनाएगी उत्सव, विरोध अभियान चलाएगी कांग्रेस

कांग्रेस ने सरकार के 5 साल को युवा, गरीब व महिला विरोधी बताते हुए 1 से 9 अगस्‍त तक इसके समानांतर विरोध अभियान चलाने का एलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 8:19:36

गुजरात सरकार के 5 साल पूरे होने पर भाजपा मनाएगी उत्सव, विरोध अभियान चलाएगी कांग्रेस

गुजरात में मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी की अगुवाई वाली सरकार के पांच साल पूरे होने पर जहां सरकार व संगठन उत्‍सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। रूपाणी सरकार के 5 साल पूरे होने पर सरकार व भाजपा 1 से 9 अगस्‍त तक राज्‍यभर में उत्‍सव मनाएगी, जिसमें मुख्‍यमयंत्री, मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष, सांसद, भाजपा विधायक आदि शामिल होंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअली शामिल होंगे।

विरोध अभियान चलाएगी कांग्रेस

कांग्रेस ने सरकार के 5 साल को युवा, गरीब व महिला विरोधी बताते हुए 1 से 9 अगस्‍त तक इसके समानांतर विरोध अभियान चलाने का एलान किया है।

सरकार जहां संवेदनशील, बेहतर शिक्षा, रोजगार दिवस, किसान दिवस, विकास दिवस आदि मनाएगी, वहीं कांग्रेस ने शिक्षा बचाओ, स्‍वास्थ्य बचाओ, बेटी बचाओ, किसान बचाओ, विकास किसका, विकास खोजो, जनअधिकार अभियान के नाम से विरोध में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

कोरोना की नई गाइडलाइन पर उठाए सवाल

वहीं, नेता विपक्ष परेश धनाणी ने कोरोना की नई गाइडलाइन को दोषपूर्ण बताते हुए सरकार पर भाजपा कार्यालय से आने वाले फतवों को लागू करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अमित चावड़ा व नेता विपक्ष परेश धनाणी ने कहा कि राज्‍य सरकार प्रदेश भाजपा कार्यालय श्रीकमलम से आने वाले फतवों को प्रदेश पर लागू करती है।

सरकार कोरोना महामारी में भी दोहरा रवैया अपना रही है। विवाह में अगर 150 लोगों के शामिल होने की मंजूरी दी है तो राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में चार सौ लोगों की छूट क्‍यों दी गई है।

दरअसल, सरकार ने विवाह में 150 लोगों की छूट दी है, जबकि सामाजिक व राजनतिक कार्यक्रमों में 400 लोगों के शामिल होने की छूट दी है। गुजरात सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन 31 जुलाई से लागू होगी, जिसमें रात्रि कर्फ्यू को रात 10 के बजाए 11 बजे से सुबह 6 तक लागू किया है। गुजरात सरकार ने सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में 400 लोगों के शामिल होने की छूट दी है, जिस पर अब विपक्ष शक जता रहा है।

गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अंतरविरोधों में उलझी गुजरात कांग्रेस सरकार के विरोध के नाम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस पर नकारात्‍मक राजनीति का आरोप

भाजपा प्रवक्‍ता ने कांग्रेस पर नकारात्‍मक राजनीति का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता यमल व्‍यास का कहना है कि कांग्रेस हमेशा नकारात्‍मक कार्य करती आई है, जब भी भाजपा सरकार कोई अच्‍छा कार्य करते हैं तो कांग्रेस हताशा में उसका अंधविरोध करने निकल पड़ती है। कोरोना महामारी में जब जनता को मदद की जरूरत थी, तब भाजपा कार्यकर्ता उनकी सहायता के लिए बाहर आए, लेकिन कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता कहीं नजर भी नहीं आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती