न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक सरकार में बन सकते हैं पांच और उपमुख्यमंत्री, विधायक बसवराज रायरेड्डी का दावा

कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बसवराज रायरेड्डी ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल में पांच और उपमुख्यमंत्रियों को लाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 6:20:03

कर्नाटक सरकार में बन सकते हैं पांच और उपमुख्यमंत्री, विधायक बसवराज रायरेड्डी का दावा

बेंगलूरू। कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बसवराज रायरेड्डी ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल में पांच और उपमुख्यमंत्रियों को लाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है। कुछ मंत्री पहले से ही इसके पक्ष में हैं। सीएम सिद्धारमैया के पास अभी डीके शिवकुमार के रूप में केवल एक डिप्टी है।

हालांकि, रायरेड्डी ने कहा कि सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले और कुछ लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बाद कर्नाटक अपने भौगोलिक या क्षेत्रीय विस्तार के मामले में देश का छठा सबसे बड़ा राज्य है।

शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, कांग्रेस विधायक ने कहा कि गृह मंत्री जी परमेश्वर, साथी कैबिनेट सहयोगी एमबी पाटिल और अन्य ने प्रस्ताव पर अपना जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव राज्य के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने रखा था। रायरेड्डी ने कहा कि कर्नाटक में कम से कम छह और डिप्टी सीएम नियुक्त किए जाने चाहिए। हमारी सरकार अगले साल संसदीय चुनावों को देखते हुए कुछ और डिप्टी सीएम लाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है।

विधायक ने कहा, ‘प्रस्ताव को जी परमेश्वर और एमबी पाटिल सहित कैबिनेट के कई वरिष्ठ सदस्यों से पहले ही समर्थन मिल चुका है। मैं भी राजन्ना के प्रस्ताव से सहमत हूं कि सरकार को बेहतर शासन और प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए और अधिक उपमुख्यमंत्री लाने की जरूरत है।’

कांग्रेस विधायक ने कहा, “कर्नाटक जैसे राज्य के लिए कम से कम छह डिप्टी सीएम होने चाहिए।” उन्होंने कहा कि आंध्र के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पास भी पांच डिप्टी सीएम हैं। उन्होंने कहा, “कर्नाटक एक बड़ा राज्य है, वे (सरकार) अन्य पांच पद (डिप्टी सीएम के लिए) बना सकते हैं। अगर प्रस्ताव स्वीकार हो जाता है, तो डीके शिवकुमार सहित राज्य में डिप्टी सीएम की संख्या छह हो जाएगी।”

कर्नाटक में प्रचंड बहुमत के साथ जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर कई मौकों पर विवाद देखने को मिला है। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि राज्य में तीन डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। अभी तक वोकलिंगा समाज से आने वाले डीके शिवकुमार को ही सिर्फ डिप्टी सीएम का पद दिया गया है। कुछ दिन पहले राज्य सरकार में मंत्री के एन रज्जना ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए तीन डिप्टी सीएम की वकालत की थी। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि यह उनका निजी विचार है, जबकि अंतिम फैसला हाईकमान लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?