न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : पुलिस की कारवाई में पकडे गए पांच तस्कर, तरबूजों के नीचे छिपा रखा था 145 किलो डोडा पोस्त

हरियाणा के सिरसा में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं जिसमें पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया हैं जो तरबूजों के नीचे डोडा पोस्त छिपाकर ला रहे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 May 2021 4:59:00

हरियाणा : पुलिस की कारवाई में पकडे गए पांच तस्कर, तरबूजों के नीचे छिपा रखा था 145 किलो डोडा पोस्त

हरियाणा के सिरसा में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं जिसमें पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया हैं जो तरबूजों के नीचे डोडा पोस्त छिपाकर ला रहे थे। सीआईए टीम ने नशा तस्कर गिरोह के खिलाफ यह कारवाई शारदा पैलेस के पास नाकाबंदी के दौरान की। सीआईए टीम ने आरोपियों को एक रिट्ज कार व एक कैंटर सहित पकड़ा हैं। सीआईए टीम ने मौके पर राजपत्रित अधिकारी महेंद्र सिंह नायब तहसीलदार सिरसा को बुलाकर उनकी हाजिरी में कार व कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर से तरबूजों के नीचे से कुल 15 कट्टे बरामद हुए जिसमें 145 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा था। पकड़े गए आरोपीयों की पहचान राजबीर वासी सरदूलगढ़, सेवक वासी कोड़ीवाला हाल सरदूलगढ़ जिला मानसा पंजाब, गुरमुख सिंह वासी टीटूखेडा, रवि सिंह वासी ओटू और लखा सिंह वासी सरदूलगढ़ पंजाब के रूप में हुई है।

सीआईए सिरसा की एक टीम एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक सिरसा पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि हिसार की तरफ से आने वाले एक कैंटर में तरबूजों के नीचे डोडापोस्त की भारी खेप छुपाई हुई है। तस्करों ने कैंटर के आगे रिट्ज कार को पायलट के तौर पर लगा रखा है।

टीम ने तुरंत डीएसपी हेडक्वार्टर आर्यन चौधरी को सूचना भेजी और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बंसल हॉस्पिटल नजदीक शारदा पैलेस, हिसार रोड पर नाकाबंदी की। थोड़ी देर में एक सफेद रंग की रिट्ज कार फतेहाबाद की तरफ से आती दिखाई दी। उसे सीआईए टीम ने रोक लिया। थोड़ी देर बाद एक कैंटर भी फतेहाबाद की तरफ से आता दिखाई दिया। सामने सीआईए की नाकाबंदी देखकर तस्करों ने गाड़ी वापस भगाने की कोशिश की लेकिन सीआईए टीम ने आरोपियों को कैंटर सहित काबू कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत