न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्वालियर में सरकारी अस्पताल में लगी आग, 190 से अधिक मरीजों को बचाया

कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड के आईसीयू में रात 1 बजे आग लग गई। आईसीयू से 13 मरीजों सहित 190 से अधिक मरीजों को बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 2:22:20

ग्वालियर में सरकारी अस्पताल में लगी आग, 190 से अधिक मरीजों को बचाया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के एक सरकारी अस्पताल में रविवार तड़के आग लग गई, जिसके बाद 190 से अधिक मरीजों को अस्पताल से बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि आग रात करीब एक बजे कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के एयर कंडीशनर में लगी। यह अस्पताल गजरा राजा मेडिकल कॉलेज का हिस्सा है।

अधिकारियों ने बताया कि आईसीयू से 13 मरीजों सहित 190 से अधिक मरीजों को बचाया गया और दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौहान ने बताया कि अस्पताल के गार्डों ने तुरंत खिड़कियां तोड़कर आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला और उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के आईसीयू और अन्य वार्डों के सभी मरीज सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।

राज्य जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है।

अस्पताल के गार्ड और वार्ड बॉय ने तुरंत मरीजों को बाहर निकाला और ग्वालियर नगर निगम की दमकल गाड़ियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईसीयू से 13 और अस्पताल के अन्य वार्डों से करीब 180 मरीजों को निकालकर मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक मरीज के तीमारदार ने बताया, "आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में धुआं भर गया था। वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत सभी मरीजों को वहां से हटाना शुरू कर दिया। उस समय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फिलहाल हमारा मरीज ठीक है और उसे नई जगह पर रखा गया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम

Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’

डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती

UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा

यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई

बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का

तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप

इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा

उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर

पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल

पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक