न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Zomato डिलीवरी ब्वॉय की शिकायत पर अब महिला के खिलाफ FIR, इन धाराओं में केस दर्ज

अब महिला ग्राहक हितेशा चंद्राणी के खिलाफ आईपीसी की धारा 355 (हमला), 504 (अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 9:06:42

Zomato डिलीवरी ब्वॉय की शिकायत पर अब महिला के खिलाफ FIR, इन धाराओं में केस दर्ज

ऑनलाइन खाना डिलिवर करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) के डिलीवरी कर्मी और महिला ग्राहक के बीच हाथापाई मामले में अब नया मोड आ गया है। अब महिला ग्राहक हितेशा चंद्राणी के खिलाफ आईपीसी की धारा 355 (हमला), 504 (अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर डिलीवरी कर्मी कामराज की शिकायत पर दर्ज की गई है। इससे पहले महिला ने डिलीवरी कर्मी की शिकायत की थी। महिला की शिकायत के बाद डिलिवरी बॉय कामराज गिरफ्तार कर लिया गया था।

क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक के बेंगलुरू की मॉडल और मेकअप कलाकार हितेशा चंद्रानी ने दावा किया था कि ऑनलाइन डिलिवरी कर्मी ने कथित रुप से इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने देर से खाना लाने पर उसकी शिकायत कर दी थी। हितेशा चंद्रानी ने कहा 9 मार्च को शाम 3:30 बजे ऑर्डर प्लेस किया था, लेकिन उन्हें ये ऑर्डर 4:30 बजे शाम को मिला। ऑर्डर टाइम पर नहीं मिला, इसलिए उन्होंने कस्टमर सपोर्ट को फोन लगाया और उनसे कहा कि या तो पैसे वापस करें या ऑर्डर को पूरी तरह से कैंसिल कर दें। हितेशा ने कहा कि जब उन्होंने डिलिवरी बॉय से ये कहा कि ऑर्डर को कैंसिल करना है या कॉम्प्लीमेंट्री करना है और वह इसके कंफर्मेशन का इंतजार कर रही हैं, तो डिलिवरी बॉय उन पर चिल्लाने लगा और ऑर्डर को वापस ले जाने से मना कर दिया। वह डर गईं और उन्होंने दरवाजा बंद करने की कोशिश की। इतने में डिलिवरी बॉय जबरन उनके घर में घुस गया और उनके चेहरे पर एक जोर का मुक्का मारा। इसके बाद वह ऑर्डर लेकर भाग गया।

इस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताई थी पूरी बात

हितेशा चंद्रानी ने ट्विटर पर घटना के बारे में बताया और नगर पुलिस को ट्वीट टैग किया। पुलिस ने उनसे इलाके का ब्यौरा देने को कहा ताकि उनकी मदद की जा सके। चंद्रानी ने इस्टाग्राम पर सेल्फी वीडियो पोस्ट की थी जिनमें वह रो रही हैं और उनकी नाक में से खून निकल रहा है। यह वीडियो कुछ टीवी चैनलों ने भी प्रसारित की है। इस वीडियो में वह कह रही हैं, 'मेरा जोमैटो के खाने के ऑर्डर को देर हो रही थी और मैं ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर रही थी। इस बीच डिलिवरी कर्मी ने यह किया।' जिसपर ‘जोमैटो’ ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'हमारे स्थानीय प्रतिनिधि जल्द आपसे संपर्क करेंगे और पुलिस जांच में तथा जरूरी चिकित्सा देखभाल में आपकी मदद करेंगे।'

डिलीवरी कर्मी ने अपनी सफाई में कही ये बात

महिला के आरोप के बाद जोमैटो की ओर से डिलीवरी करने वाले युवक ने दावा किया है कि महिला ने उसे चप्पल मारी और गालियां दीं। युवक ने दावा किया कि महिला की खुद की गलती से उसकी नाक पर चोट लगी।

कामराज ने कहा था - 'मैंने उन्हें खाना सौंप दिया और मैं पेमेंट के लिए खड़ा था। मैंने माफी भी मांगी क्योंकि ट्रैफिक और खराब सड़कों के कारण डिलीवरी में देरी हो गई थी।'

कामराज ने कहा कि महिला ने खाने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया। कामराज का दावा है कि उसे ज़ोमैटो अधिकारियों ने बताया था कि उन्होंने महिला के अनुरोध के आधार पर खाने का ऑर्डर रद्द कर दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद कामराज ने महिला से खाना वापस करने को कहा जो उसने इनकार कर दिया। कामराज ने दावा किया कि वह बिना खाने के भी वहां से जा रहा था तभी हितेशा ने हिन्दी में गालियां दी और मार पीट शुरू कर दी।

कामराज ने कहा कि इस दौरान वह मेरा हाथ हटाने की कोशिश कर रही थी। और तभी नाक पर उसकी ही अंगूठी लग गई और खून बहने लगे। जो भी हितेशा का चेहरा देखेगा वह समझ जाएगा कि ऐसा घाव मुक्के से नहीं बन सकता और मैं अंगूठियां भी नहीं पहनता।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?