न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली CM आतिशी के खिलाफ FIR, चुनाव प्रचार में PWD वाहन के उपयोग का आरोप; केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर चुनाव प्रचार के दौरान PWD और सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर FIR दर्ज हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jan 2025 1:18:23

दिल्ली CM आतिशी के खिलाफ FIR, चुनाव प्रचार में PWD वाहन के उपयोग का आरोप; केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर चुनाव प्रचार के दौरान PWD और सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर FIR दर्ज हुई है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुरी थाने में पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ यह मामला दर्ज किया।

केजरीवाल का BJP पर निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल और सोने की चेन तक बांटते हैं। फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी उनके खिलाफ एक भी FIR नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी जी पर तुरंत कार्रवाई कर दी जाती है।" केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, "आम आदमी पार्टी इस सड़े-गले सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। हमें इसे जनता के साथ मिलकर बदलना और साफ करना है। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस इसी भ्रष्ट व्यवस्था का हिस्सा बने हुए हैं।"

चुनाव आयोग में शिकायत का आधार

शिकायत के अनुसार, आतिशी ने 7 जनवरी को अपनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पीडब्ल्यूडी के टेंपो का उपयोग किया। कथित तौर पर, इस टेंपो का इस्तेमाल चुनाव सामग्री को उनके कार्यालय तक लाने के लिए किया गया था। चुनाव आयोग को इसकी शिकायत मिलने के बाद यह मामला दर्ज किया गया।

सीएम आतिशी का जवाब

एफआईआर को लेकर सीएम आतिशी ने कहा, "पूरे देश ने देखा कि प्रवेश वर्मा टीवी पर लाइव दिख रहे थे, जहां वे 1100 रुपये बांट रहे थे। उन्होंने बाद में ट्वीट कर बताया कि वे हेल्थ कैंप आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा, वे किदवई नगर में चादर बांटते नजर आए। लेकिन इन घटनाओं में चुनाव आयोग को कोई उल्लंघन नहीं दिखा। सवाल तो उठता है कि पुलिस और चुनाव आयोग किसके साथ हैं।"

आतिशी ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद जताई और कहा, "अगर ऐसा नहीं होता, तो यह सवाल उठेगा कि दाल में कुछ काला जरूर है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म