न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फीस बढ़ाई तो होगी सख्त कार्रवाई, दिल्ली स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की कड़ी चेतावनी

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ने पर सियासत गर्माई, सीएम रेखा गुप्ता ने सख्त चेतावनी दी, स्कूलों को नोटिस भेज कार्रवाई का आदेश दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 1:54:10

फीस बढ़ाई तो होगी सख्त कार्रवाई, दिल्ली स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की कड़ी चेतावनी

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाए जाने पर सियासत और गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार के आते ही प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं। इस मामले पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर कोई स्कूल फीस बढ़ाता है, तो उसे नोटिस भेजा जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी। अगर स्कूल फिर भी फीस बढ़ाते हैं, तो उन्हें सख्त परिणाम भुगतने होंगे।

आज कुछ बच्चों के माता-पिता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलकर स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस पर जानकारी देते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर कहा, "आज जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन से संबंधित एक मामला सामने आया, जिसमें बच्चों के परिजनों ने फीस वसूली और बच्चों को स्कूल से निकालने की शिकायत की।"

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को कड़ी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम किसी भी प्रकार के अन्याय, शोषण या अनियमितता को लेकर Zero Tolerance की नीति अपनाते हैं—इसमें कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—हर बच्चे को न्याय, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ स्कूलों के अभिभावक मुझसे लगातार मिल रहे हैं और अपनी समस्याओं को साझा कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि किसी भी स्कूल को किसी अभिभावक या बच्चे को परेशान करने, धमकाने या स्कूल से निकालने का कोई अधिकार नहीं है। स्कूलों को फीस बढ़ाने के लिए कानून और नियमों का पालन करना आवश्यक है। अगर कोई स्कूल इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसे कठोर परिणाम भुगतने होंगे। जिन स्कूलों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, उन सभी के खिलाफ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका