न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलीगढ़ : युवक ने नहीं बोला जय श्रीराम तो पिता-पुत्र ने कर डाली पिटाई, दोनों गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के गांव नगला खेम में रविवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक युवक ने जय श्रीराम नहीं बोला तो पिता-पुत्र ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 2:45:44

अलीगढ़ : युवक ने नहीं बोला जय श्रीराम तो पिता-पुत्र ने कर डाली पिटाई, दोनों गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के गांव नगला खेम में रविवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक युवक ने जय श्रीराम नहीं बोला तो पिता-पुत्र ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शिकायत पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी आरोपियों ने हाथापाई की। उन्होंने थाने में भी एक हवलदार और सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हरदुआगंज के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि दोनों आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनकी हरकतों से गांव के लोग भी परेशान हैं। वे पहले भी ऐसी हरकतें करते रहे हैं। दोनों को शांतिभंग में जेल भेजा गया था। बाद में घायल आमिर के पिता की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गांव सिल्ला निवासी आमिर पुत्र रईसुद्दीन के अनुसार वह रविवार की सुबह नगला खेम में कपड़े बेचने गया था। गांव के देवेश उर्फ राजू और उसके पिता अवधेश ने रास्ते में रोक लिया। जय श्रीराम कहने के लिए कहा। वह चुपचाप जाने लगा तो पिता-पुत्र ने जमकर मारपीट की। उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये, मोबाइल और फेरी के कपड़े छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अवधेश को पकड़ा तो राजू भड़क उठा। उसने एक पुलिस कर्मी के थप्पड़ मार दिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस कर्मी आरोपी पिता-पुत्र को थाने ले गए।

थाना परिसर में जीप से उतरते ही दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। एक हवलदार और सिपाही को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दोनों आरोपियों को काबू किया। इस दौरान राजू की नाक फूट गई। उसके खून से कई पुलिस कर्मियों की वर्दी सन गई। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। उधर देर शाम घायल आमिर के पिता रईसुद्दीन की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध मारपीट व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह