न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलाम हमले पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान - पीएम मोदी के साथ खड़ा हूं, पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन हो

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत जताई। फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से बातचीत की संभावना को खारिज करते हुए आतंकवाद की फैक्ट्रियों को खत्म करने की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 4:03:53

पहलाम हमले पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान - पीएम मोदी के साथ खड़ा हूं, पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन हो

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कार्रवाई करेंगे, वह उनके साथ हैं। फारूक अब्दुल्ला ने इस हमले में मारे गए लोगों की हत्या को "दरिंदगी" करार देते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत जताई।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "जो लोग खूबसूरती देखने और आराम करने गए थे, उन्हें धर्म पूछकर गोली मारी गई। ये इंसान नहीं, दरिंदे हैं। उन आतंकियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जो पहले कभी नहीं हुई। पूरी दुनिया ने इसकी निंदा की है। यह नहीं होना चाहिए था, और यह तुरंत बंद होना चाहिए।"

पाकिस्तान पर इशारा करते हुए फारूक अब्दुल्ला का बयान

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, "मैं एक नागरिक होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हूं। जो भी फैसला वे लेंगे, मैं उनके साथ खड़ा हूं। आतंकवाद का खात्मा सभी चाहते हैं। जो लोग इसके पीछे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह पाकिस्तान या कोई और हो। करगिल और मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान ने हमेशा इनकार किया है, लेकिन वही पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।"

आतंकवाद की फैक्ट्री को खत्म करने की आवश्यकता

उन्होंने कहा कि आतंकवाद की फैक्ट्रियों को खत्म करना जरूरी है। फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि पाकिस्तान से जो हमले हुए हैं, वह पाकिस्तान द्वारा शुरू किए गए थे, और हम हमेशा प्रतिक्रिया करते हैं। "हम इंसानियत के पक्षधर हैं और यह देश महात्मा गांधी का है," उन्होंने कहा।

पाकिस्तान से बातचीत के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला का बयान

पाकिस्तान से बातचीत के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मैंने अफसोस किया है कि मैंने कभी पाकिस्तान से बातचीत की बात की थी, लेकिन वे कभी बातचीत के लिए तैयार नहीं होते। कश्मीर कभी पाकिस्तान के साथ नहीं जा सकता। जिन्होंने पाकिस्तान जाना था, वे पहले ही जा चुके हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत