न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज लू का दौर चल रहा है। प्रदेश के पश्चिमी इलाके में इस गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हिस्से में दिन तो दिन रात के समय भी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अधिकतर जिलों में तापमान 47 डिग्री के आसपास चल रहा है, कहीं-कहीं तो तापमान 47 डिग्री को भी पार कर गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 May 2024 12:36:02

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज लू का दौर चल रहा है। प्रदेश के पश्चिमी इलाके में इस गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हिस्से में दिन तो दिन रात के समय भी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अधिकतर जिलों में तापमान 47 डिग्री के आसपास चल रहा है, कहीं-कहीं तो तापमान 47 डिग्री को भी पार कर गया है।

प्रदेश में रात के समय तापमान 34- 35 डिग्री तक बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में भीषण हीट वेव की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की प्रबल संभावना जताई है। विभाग ने आगामी 5 दिन राज्य के अनेक स्थानों पर हीटवेव से तीव्र हीटवेव व कहीं-कहीं ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के जैसलमेर में भी गर्मी चरम पर है।

वहीं जैसलमेर शहर में सूरज की किरणों के रूप में आफत बरसने का सिलसिला जारी रहा। शहर का अधिकतम तापमान एक बार फिर 45 डिग्री को पार कर गया और यह 45.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को 4 दिनों के अंतराल के बाद अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर आया था। बुधवार की सुबह से शुरू हुआ तन झुलसाने वाली गर्मी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी रहा। दोपहर में लू के थपेड़ों ने सड़कों पर निकले लोगों की हालत खस्ता कर दी। हर कोई अपने सिर-चेहरे आदि का बचाव करता नजर आया। सूरज का ताप इतना ज्यादा है कि कोलतार की सड़कें बेतहाशा ढंग से गर्मी फेंक रही है। शहर के व्यस्त सड़क मार्गों से लेकर बाजार आदि दोपहर से लेकर शाम तक वीरान ही दिखाई दे रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग होटलों-रिसोर्ट्स आदि में बने स्विमिंग पूल में नहाने के लिए पहुंचने लगे हैं।

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, "जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 23-24 मई को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभागों में तापमान 45-48 डिग्री दर्ज होने व भीषण हीट की प्रबल संभावना जताई गई।

अगर एक हफ्ते के मौसम की बात करें तो बाड़मेर में 27 मई तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही बीकानेर में भी अधिकतम तापान 47 डिग्री ही रहने की संभावना है। इसके अलावा टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चुरू, सीकर, नागौर, दौसा, करौली, बीकानेर और आसपास क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

भारत में गर्मी के दिनों में मानसून से पहले बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उष्ण कटिबंधीय चक्रवात बनते हैं तो तूफानी हवाओं के साथ बारिश लाते हैं और मौसम बदलते हैं। इस साल एक भी चक्रवात नहीं आया। पिछले साल जून में बिपरजोय आया था जो 21 दिन तक चला था। वर्तमान में मानसून मालदीव, श्रीलंका के बॉर्डर और भारत में निकोबर द्वीप तक पहुंच चुका है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र भी बन रहा है लेकिन इसके कमजोर होने की वजह से चक्रवाती तूफान में बदलने के आसान कम ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट