न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के कराची शहर में नाले में हुआ धमाका, 14 की मौत, 13 लोग बुरी तरह जख्मी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में शनिवार को लगातार 2 धमाके हुए। इसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, कई घायल हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका कराची के शेरशाह इलाके के पराचा चौक के पास दोपहर 1:30 बजे हुआ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 6:25:53

पाकिस्तान के कराची शहर में नाले में हुआ धमाका, 14 की मौत, 13 लोग बुरी तरह जख्मी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में शनिवार को लगातार 2 धमाके हुए। इसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, कई घायल हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका कराची के शेरशाह इलाके के पराचा चौक के पास दोपहर 1:30 बजे हुआ। ब्लास्ट में एक निजी बैंक की बिल्डिंग ढह गई है। इमारत का एक बड़ा हिस्सा नाले में समा गया। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। दूसरा ब्लास्ट रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुआ। हालांकि, इसकी क्षमता पुराने धमाके जितनी नहीं थी। धमाकों में बिल्डिंग के पास खड़े वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। JCB की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम के साथ पाकिस्तान रेंजर्स और पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। घायलों का इलाज जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है।

blast,pakistan,karachi,blast in karachi,blast in pakistan,sher shah paracha chowk,blast in sher shah paracha chowk

पुलिस प्रवक्ता सोहेल जोखिओ ने बताया कि शेरशाह इलाके में एक बैंक की इमारत के नीचे सीवेज में जमा गैस में किसी कारणवश आग लगने से यह विस्फोट हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है कि सीवेज में आग लगने का क्या कारण था।

कराची साउथ जोन के DIG शरजील खरल ने धमाके की वजह गैस लीक होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि धमाके में ढहने वाले बैंक की इमारत गैरकानूनी तौर से बनाई गई थी। नाले की सफाई कराने के लिए कई बार बैंक को बिल्डिंग खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन बैंक ने बिल्डिंग खाली नहीं की।

blast,pakistan,karachi,blast in karachi,blast in pakistan,sher shah paracha chowk,blast in sher shah paracha chowk

कराची ट्रॉमा सेंटर के एक स्वास्थ्य अधिकारी सबीर मेमन ने बताया कि विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई है जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स के मुताबिक कई घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि राहत बचाव दल को कार्य पर लगा दिया गया है और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती