न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉकटेल वैक्सीन पर एक्सपर्ट्स की राय, जो हुआ वो बेहद गैर-जिम्मेदाराना लेकिन चिंता की कोई बात नहीं

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी यहां, स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव के कई लोगों को कोविड टीकाकरण की पहली डोज कोविशील्ड और दूसरी डोज कोवाक्सीन की लगा दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 May 2021 4:50:40

कॉकटेल वैक्सीन पर एक्सपर्ट्स की राय, जो हुआ वो बेहद गैर-जिम्मेदाराना लेकिन चिंता की कोई बात नहीं

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी यहां, स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव के कई लोगों को कोविड टीकाकरण की पहली डोज कोविशील्ड और दूसरी डोज कोवाक्सीन की लगा दी। जैसे ही यह मामला सामने आया पूरे देश में दहशत फैल गई कि ऐसी लापरवाही से तो लोगों की जान पर बन आएगी। लेकिन टीकाकरण पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों के समूह का मानना है कि अगर एक व्यक्ति को पहली डोज कोविशील्ड और दूसरी डोज को कोवाक्सीन की लग भी जाती है तो किसी भी तरीके का कोई नुकसान नहीं है।

देश में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर बनाई गई कमेटी के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि अगर दो डोज में दोनों अलग-अलग कंपनियों का टीका लग जाता है, तो इसमें किसी भी तरीके भी तरीके से घबराने की जरूरत नहीं है। इससे कोई नुकसान नहीं होगा। हालाकि, उन्होंने इस बात पर नाराजगी भी जताई है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि वैक्सीन के अंदर इनएक्टिव वायरस होता है। जो शरीर के अंदर जाकर किसी भी तरीके का कोई नुकसान नहीं कर सकता है। इस कमेटी के सदस्य के मुताबिक यह जो घटना हुई है इसे "प्रोग्राम एरर" के नाम से जाना जाता है। कमेटी के वरिष्ठ सदस्य का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदेशा था कि इतने बड़े टीकाकरण अभियान में 'प्रोग्राम एरर' हो सकता है। वे कहते हैं कि दो अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन डोज लगाने से तो कोई नुकसान नहीं हो सकता है लेकिन जो घटना उत्तर प्रदेश में या दूसरे अन्य राज्यों में हुई है वह बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही से टीकाकरण अभियान पर असर निश्चित तौर पर पड़ता है। हालांकि इसका किसी भी तरीके से जानमाल का कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन देश की इतनी बड़ी आबादी में जब यह संदेश जाता है, तो लोगों में एक भय पैदा होता है। इसको दूर करने के लिए पूरे सरकारी अमले को लगना पड़ता है जिसमें बहुत वक्त बर्बाद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल