न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रम्प-मोदी बैठक के बाद भी शेयर बाजार में छायी मायूसी, सेंसेक्स 500 और निफ्टी 170 अंक गिरा

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला है, जिसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बैठक को माना जा रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 12:28:55

ट्रम्प-मोदी बैठक के बाद भी शेयर बाजार में छायी मायूसी, सेंसेक्स 500 और निफ्टी 170 अंक गिरा

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला है, जिसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बैठक को माना जा रहा था। शुरूआती तेजी के बाद अब बाजार में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। निफ्टी 170 अंक गिरकर 22,860.55 पर कारोबार कर रहा है, वहीं Sensex 500 अंक गिरकर 22,860.55 पर है।

BSE सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 4 शेयर तेजी पर थे, जबकि बाकी के 26 शेयर गिरावट पर रहे। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी पोर्ट के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा रही, जबकि सबसे ज्यादा तेजी नेस्ले इंडिया शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की रही। वहीं निफ्टी के टॉप 50 शेयरों में से 43 शेयर टूट चुके थे और 7 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे।

दोनों देशों के बीच व्यापार के कारण अमेरिकी बाजारों में रातभर तेजी रही। Dow Jons 342.87 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 44,711.43 पर पहुंच गया। S&P500 में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, जापान और चीन के बाजारों में गिरावट रही, लेकिन हांगकांग और कोरिया के बाजारों में तेजी रही।

इससे पूर्व आज आज बीएसई सेंसेक्स 214.88 अंक या 0.28% की तेजी के साथ 76,353.85 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 63.75 अंक या 0.28% चढ़कर 23,095.15 पर खुला। ग्लोबल मार्केट्स में तेजी और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। हालांकि, बाजार में इस समय बायर्स की कमी देखी जा रही है, जिससे वॉल्यूम में गिरावट बनी हुई है।

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 32 अंकों की गिरावट के साथ 76,139 पर और एनएसई निफ्टी 14 अंक लुढ़ककर 23,031 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 2,789.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,934.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे संकेत मिलता है कि घरेलू निवेशकों का भरोसा अब भी बना हुआ है।

शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में भी ज्यादातर तेजी देखने को मिली।

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.41% चढ़ा।

जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.60% गिर गया।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35% बढ़ा।

हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.33% उछला।

अमेरिकी शेयर बाजारों में भी उछाल

डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.77% बढ़ा।

S&P 500 इंडेक्स 1.04% चढ़ा।

नैस्डैक कंपोजिट 1.50% उछला।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पारस्परिक शुल्क योजना पर हस्ताक्षर किए, लेकिन इसे तुरंत लागू नहीं किया गया। इससे बाजारों को राहत मिली और निवेशकों में सकारात्मकता बनी रही। अमेरिका का प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स जनवरी में 0.4% बढ़ा, जो अनुमानित 0.3% से अधिक रहा। वहीं, खाद्य और ऊर्जा को छोड़कर कोर PPI 0.3% बढ़ा, जो अनुमानों के अनुरूप था।

मोदी-ट्रंप बैठक के प्रभाव से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है, लेकिन बाजार में वॉल्यूम में स्थिरता की कमी है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से निकट भविष्य में हल्की अस्थिरता देखने को मिल सकती है। हालांकि, घरेलू निवेशकों की भागीदारी से बाजार में मजबूती बनी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में बाजार की चाल अमेरिकी नीतियों, वैश्विक अर्थव्यवस्था और घरेलू निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म