न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, 5 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में सेना और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए 5 आतंकियों को मार गिराया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 9:13:26

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, 5 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में सेना और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए 5 आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, मारे गए आतंकियों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दिसंबर में जम्मू-कश्मीर में यह पहला बड़ा एनकाउंटर है। नवंबर में 10 दिनों में 9 एनकाउंटर हुए थे, जिनमें 8 आतंकी मारे गए थे।

सर्च ऑपरेशन कैसे चला?

गुरुवार सुबह सेना और पुलिस को सूचना मिली कि कुलगाम के कद्देर इलाके में 4-5 आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ को अंजाम दिया।

जम्मू में जैश और लश्कर का 20 साल पुराना नेटवर्क फिर सक्रिय

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा का 20 साल पुराना लोकल नेटवर्क जम्मू क्षेत्र में फिर सक्रिय हो गया है। पहले यह नेटवर्क आतंकियों का सामान ढोने का काम करता था, लेकिन अब ये गांवों में आतंकियों को हथियार, गोला-बारूद और भोजन उपलब्ध करा रहा है। हाल ही में पकड़े गए 25 संदिग्धों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली है कि यह नेटवर्क जम्मू के 10 में से 9 जिलों- राजौरी, पुंछ, रियासी, ऊधमपुर, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, जम्मू और रामबन में फैल चुका है।

धारा 370 हटने के बाद बढ़ा खतरा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान की सेना और ISI ने जम्मू को टारगेट करना शुरू कर दिया। बीते दो साल में इन संगठनों ने स्थानीय नेटवर्क को फिर से सक्रिय कर दिया। इसी नेटवर्क की मदद से आतंकियों ने 2020 में पुंछ और राजौरी में सेना पर बड़े हमले किए। इसके बाद ऊधमपुर, रियासी, डोडा और कठुआ जैसे इलाकों को भी निशाना बनाया गया।

सुरक्षा बलों के सामने चुनौती

सेना और पुलिस के सामने चुनौती है कि इस लोकल नेटवर्क को फिर से निष्क्रिय किया जाए। इसके लिए सुरक्षा बल ऑपरेशन को तेज कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।

गृह मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। यह बैठक सितंबर-अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार हो रही है। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना, अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। 16 जून को अमित शाह ने एक हाई-लेवल बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आतंकियों की मदद करने वालों पर भी सख्ती बरतने का आदेश दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत