न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर, पंजाब में थाने पर किया था हमला

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर इलाके में सोमवार तड़के पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड/बम फेंकने वाले तीन खालिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 12:03:41

पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर, पंजाब में थाने पर  किया था हमला

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर इलाके में सोमवार तड़के पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड/बम फेंकने वाले तीन खालिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। सभी आतंकियों का संबंध खालिस्तान कमांडो फोर्स से बताया जा रहा है। मारे गए आतंकियों की पहचान गुरदासपुर निवासी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि, औरजसनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से दो एके-47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्टल, और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। SP पीलीभीत, अविनाश पांडेय ने बताया कि पंजाब पुलिस की गुरदासपुर टीम ने सूचना दी थी कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर में खालिस्तानी आतंकियों ने बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था। इसके बाद उनकी जानकारी मिली कि वही आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की।

संदिग्ध आतंकियों का पीछा और गोलीबारी

चेकिंग के दौरान खमरिया पॉइंट पर पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो एक बाइक पर सवार थे और उनके पास कुछ संदिग्ध सामान था। ये संदिग्ध व्यक्ति बाइक से पीलीभीत की तरफ जा रहे थे। इसके बाद पंजाब पुलिस और पूरनपुर पुलिस ने उनका पीछा किया और अन्य थानों को अलर्ट किया। जब पुलिस ने इन आतंकियों को पूरनपुर और पीलीभीत के बीच बन रहे एक पुल पर घेर लिया, तो आतंकी एक पटरी की तरफ मुड़ गए और पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों आतंकियों को गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आतंकियों के पास से बरामद सामान

पुलिस ने इन आतंकियों से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की, जो पूरनपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं। एनकाउंटर में करीब 30 मिनट तक भारी गोलीबारी हुई, जिसमें आतंकियों ने 100 से ज्यादा राउंड फायर किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के पास एके-47 राइफल थीं और फायरिंग की तीव्रता को देखते हुए पंजाब पुलिस ने पहले से ही अनुमान लगा लिया था कि आतंकियों के पास बड़े हथियार हो सकते हैं, इसलिए पीलीभीत पुलिस के एसपी ने लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों के साथ जवानों को तैनात किया था। इस ऑपरेशन में पुलिस और आतंकियों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें अधिकांश फायरिंग आतंकियों ने की। यह एनकाउंटर खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें