एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा, 'फर्जीवाड़े (डुप्लीकेसी) को रोकने के लिए फिलहाल ब्लू टिक वैरिफिकेशन प्रक्रिया के रिलॉन्च को रोक दिया गया है। उम्मीद है कि लोगों की तुलना में संस्थाओं के लिए अलग-अलग रंग (ब्लू टिक) का इस्तेमाल किया जाएगा।' दरअसल, पेड ब्लू टिक वैरिफिकेशन वाली स्कीम लॉन्च करने के बाद फेक अकाउंट की समस्या इतनी बढ़ गई थी कि किसी ने एलन मस्क के नाम का ही नकली वैरिफाइट अकाउंट बना लिया था। इतना ही नहीं यूजर ने इसमें एलन मस्क की प्रोफाइल फोटो भी लगा दी थी। इस अकाउंट से हिंदी में लगातार ट्वीट किए जा रहे थे। यूजर इस अकाउंट से भोजपुरी गाने पोस्ट करने लगा था। हालांकि, बाद में ट्वीट वायरल होने के बाद इस अकाउंट को बैन कर दिया गया था। मस्क ने अभी यह नहीं बताया है कि ब्लू टिक वैरिफिकेशन स्कीम को दोबारा कब शुरू किया जाएगा।Holding off relaunch of Blue Verified until there is high confidence of stopping impersonation.
— Elon Musk (@elonmusk) November 22, 2022
Will probably use different color check for organizations than individuals.













