न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : हाथियों के उत्पात ने ली पति-पत्नी और बच्चे की जान, फसलों को भी पहुंचाया नुकसान

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हाथियों का उत्पात जानलेवा साबित हुआ जिसमें स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनके बच्चे की जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 6:29:01

छत्तीसगढ़ : हाथियों के उत्पात ने ली पति-पत्नी और बच्चे की जान, फसलों को भी पहुंचाया नुकसान

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हाथियों का उत्पात जानलेवा साबित हुआ जिसमें स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनके बच्चे की जान चली गई। हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। हाथियों की दहशत से ग्रामीण रात भर आग जलाकर बैठे रहे। मृतक के परिजनों को गुरुवार को 75 हजार की आर्थिक मदद करने का एलान किया गया तथा वन अमला निगरानी में जुटा हुआ है। लोगों की भीड़ हाथियों को और उग्र कर रही है। बताया जा रहा है कि 8 हाथियों का दल था, जो क्षेत्र में कई दिनों से उत्पात मचा रहा है।

दरअसल, कुन्नी के रहने वाले गौतम दास (30) अपनी पत्नी रीना दास (28) और 4 साल के बेटे युवराज के साथ स्कूटी से उदयपुर गए थे। वहां माइक्रोफाइनेंस कंपनी से 30 हजार रुपए निकालने के बाद तीनों बुधवार रात गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अलकापुरी से मोहनपुर चौक के पास रास्ते मे खड़े हाथियों ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर दिया। हाथियों ने महिला व बच्चे को उछालकर दूर फेंक दिया और गौतम को कुचल दिया। एक साथ तीन लोगों के शव देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि, जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह ने लोगों को समझाइश दी और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है।

हाथियों का दल कच्चे मकान और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। अंबिकापुर जिले के सैकड़ों गांवों में हाथियों ने मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने कई एकड़ फसलों को चट कर दिया है। दहशत के चलते ग्रामीण रतजगा करके समय निकाल रहे हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के गांव के पास होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन