न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उल्कापिंड नहीं न्यूजीलैंड से दागे गए Electron रॉकेट के टुकड़े चंद्रपुर में गिरे, तस्वीरें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाहि तहसील के लाडबोरी गांव में शनिवार की रात यानी 2 अप्रैल 2022 की शाम आसमान से आग के गोले गिरे। पहले तो लोगों को लगा कि ये कोई उल्कापिंड है लेकिन जब सुबह तलाश किया गया तो रॉकेट के टूटे-फूटे टुकड़े बरामद किए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Apr 2022 10:21:39

उल्कापिंड नहीं न्यूजीलैंड से दागे गए Electron रॉकेट के टुकड़े चंद्रपुर में गिरे, तस्वीरें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाहि तहसील के लाडबोरी गांव में शनिवार की रात यानी 2 अप्रैल 2022 की शाम आसमान से आग के गोले गिरे। पहले तो लोगों को लगा कि ये कोई उल्कापिंड है लेकिन जब सुबह तलाश किया गया तो रॉकेट के टूटे-फूटे टुकड़े बरामद किए गए। इन हिस्सों में 10 फीट व्यास की गोलाई का एक धातु का छ्ल्ला और बॉल के आकार का यंत्र मिला है। ये लोहे का है। छल्ले के किनारों की मोटाई 8 से 10 इंच है। वजन करीब 40 किलोग्राम है।

maharashtra,electron rocket,chandrapur

बताया जा रहा है कि यह छल्ला अलग-अलग धातुओं से बनाई गई है। इस रिंग के साथ गांव वालों को एक बॉल के आकर का बड़ा सा लोहे का यंत्र भी मिला है। प्रशासन यह जांच कर रहा है कि यह क्या चीज है। यह कहां से आया। स्थानीय लोग अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

maharashtra,electron rocket,chandrapur

चंद्रपुर स्काई वॉच ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश चोपने ने बताया कि शनिवार शाम को 6:11 बजे न्यूजीलैंड के माहिया द्वीप से रॉकेट लॅब कंपनी (Rocket Labs) द्वारा इलेक्ट्रॉन रॉकेट (Electron Rocket) लॉन्च किया गया था। इस रॉकेट में ब्लैकस्काई इनकॉर्पोरेशन (BlackSky Inc.) का सैटेलाइट लगा था। जिसे धरती की निचली कक्षा यानी करीब 430 किलोमीटर ऊपर छोड़ा गया।

maharashtra,electron rocket,chandrapur

प्रो चोपने के अनुसार यह छल्ला रॉकेट के किसी स्टेज का हिस्सा है। जबकि गोलाकार यंत्र किसी बूस्टर का हिस्सा हो सकता है। वायुमंडल में आने के बाद ये हिस्से जलते हुए चंद्रपुर के लाडबेरी गांव में गिर गए। गिरने से ये जल भी गए और इनमें कई स्थानों पर टूट-फूट के निशान भी हैं। चंद्रपुर में गिरे धातु के यंत्र इलेक्ट्रॉन रॉकेट का हिस्सा हैं या नहीं, ये तो जांच का विषय है। लेकिन पिछले कुछ सालों में आसमान से राकेट और सैटेलाइट्स के कई हिस्से अक्सर धरती पर गिरते देखे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज