न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, कांकेर व दुर्ग लोकसभा सीट की होगी EVM जांच, चंद वोटों से जीती भाजपा

छत्तीसगढ़ में दो लोकसभ सीट के ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत से हड़कंप मच गया है। शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने दुर्ग और कांकेर लोकभा क्षेत्र के मतदान बूथों में जांच के आदेश दिए है। शिकयत के बाद दुर्ग के 1 बूथ और कांकेर के 4 बूथ के जांच के आदेश दिए है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 3:17:54

चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, कांकेर व दुर्ग लोकसभा सीट की होगी EVM जांच, चंद वोटों से जीती भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो लोकसभ सीट के ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत से हड़कंप मच गया है। शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने दुर्ग और कांकेर लोकभा क्षेत्र के मतदान बूथों में जांच के आदेश दिए है। शिकयत के बाद दुर्ग के 1 बूथ और कांकेर के 4 बूथ के जांच के आदेश दिए है।

कांकेर लोकसभा चुनाव के दौरान नतीजों के लेकर उठा विवाद ने अब एक नया मोड ले लिया है। अब यहां के चार बूथों की ईवीएम की जांच होगी। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग (EVM Row) ने निर्देश जारी कर दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग आगे का फैसला लेगा। छत्तीसगढ़ में यह पहला मामला होगा, जब नतीजे जारी होने के बाद ईवीएम की जांच होगी।

दरअसल, कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। कांग्रेस के बीरेश इस चुनाव में 1884 वोटों से हार गए थे। इस हार को लेकर काफी विवाद हुआ था। कांग्रेस की तरफ से डाक मतपत्र को निरस्त करने पर सवाल भी उठाएं थे। विवाद के चलते कांकेर लोकसभा के नतीजे सबसे बाद में जारी हुए थे। नतीजे आने के कुछ दिन बाद ही राज्य सरकार ने यहां के कलेक्टर को बदल दिया था। इस तबादले को लेकर भी काफी चर्चा हुई थीं।

कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। शिकायत के साथ ठाकुर ने तय फीस भी जमा कराई थीं। इसके बाद आयोग ने ठाकुर की शिकायत को स्वीकार कर लिया है। आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अब कांकेर लोकसभा की तीन विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा के 4 बूथों पर ईवीएम की जांच होगी।

इनमें संजारी बालोद के 2 और गुंडरदेही और सिहावा के एक-एक बूथ शामिल हैं। चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन मिल थे। इनमें छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे। इनमें ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी।

हमें चुनाव में गड़बड़ी होने की आशंका है। इस वजह से आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक ईवीएम की जांच के लिए आवेदन दिया था। जिस दिन ईवीएम की जांच होगी, उस दिन विषय (EVM Row) विशेषज्ञों के साथ जाएंगे, ताकि वो तकनीकी खामियों को पकड़ सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर