न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हुए एकनाथ शिंदे, भाजपा के फैसले को बताया अंतिम

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद को इस रेस से बाहर कर लिया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 5:49:34

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हुए एकनाथ शिंदे, भाजपा के फैसले को बताया अंतिम

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद को इस रेस से बाहर कर लिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे ने स्पष्ट किया कि शिवसेना भाजपा के हर फैसले का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, "मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है और उन्हें साफ तौर पर कहा है कि मैं सरकार बनाने में किसी तरह की बाधा नहीं बनूंगा। आपका हर फैसला मुझे मंजूर है।"

भाजपा के सीएम बनने का रास्ता साफ

शिंदे के इस बयान से साफ हो गया है कि महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है। अटकलें हैं कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, महाराष्ट्र का चुनाव एकनाथ शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया था, लेकिन भाजपा को महायुति में 132 सीटें जीतने के कारण सीएम पद को लेकर खींचतान बढ़ गई थी। अब शिंदे ने यह घोषणा कर गतिरोध समाप्त कर दिया है।

मोदी-शाह की तारीफ

एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "बीजेपी और शाह-मोदी ने मेरा पूरा साथ दिया। वो चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे। मैंने पीएम मोदी से कहा कि हमारी तरफ से कोई परेशानी नहीं है। जिसे आप सीएम बनाएंगे, उसे मेरा पूरा समर्थन रहेगा।"

राज्य के विकास पर दिया जोर

शिंदे ने कहा कि उन्होंने हमेशा राज्य की बेहतरी के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, "मैं महाराष्ट्र की लाडली बहनों का लाडला भाई हूं और मैंने ढाई साल में राज्य के लिए कई अहम काम किए हैं। महायुति मजबूत है और हम सब मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।"

दिल्ली में अहम बैठक

मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय करने को लेकर भाजपा ने शिवसेना और एनसीपी के नेताओं को दिल्ली बुलाया है। प्रफुल्ल पटेल, अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ भाजपा हाईकमान की एक महत्वपूर्ण बैठक कल तय की गई है।

महायुति की मजबूत जीत

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति ने 230 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें भाजपा ने 132 सीटें जीतीं, जो उसे मुख्यमंत्री पद के लिए मजबूत दावेदार बनाती हैं।

अंतिम फैसला जल्द

अब जब एकनाथ शिंदे ने खुद को मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर कर लिया है, यह लगभग तय है कि भाजपा जल्द ही अपने सीएम चेहरे की घोषणा करेगी। पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी