न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महादेव सट्टेबाजी मामले में ED की देशभर में छापेमारी, EaseMyTrip के संस्थापक निशांत पिट्टी के ठिकानों पर भी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, और अन्य राज्यों में छापेमारी की। ईज़मायट्रिप के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी के ठिकानों पर भी छापे मारे गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 3:46:30

महादेव सट्टेबाजी मामले में ED की देशभर में छापेमारी, EaseMyTrip के संस्थापक निशांत पिट्टी के ठिकानों पर भी कार्रवाई

नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी के ठिकाने भी शामिल हैं।

ईडी सूत्रों के अनुसार, छापेमारी दिल्ली, मुंबई (महाराष्ट्र), चंडीगढ़, अहमदाबाद (गुजरात), इंदौर (मध्यप्रदेश), जयपुर (राजस्थान), चेन्नई (तमिलनाडु) और ओडिशा के संबलपुर में की गई। इस दौरान ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी के परिसरों की भी तलाशी ली गई।

राजनीतिक और प्रशासनिक गठजोड़ के आरोप

महादेव सट्टेबाजी घोटाले ने तब सुर्खियां बटोरी थीं जब ईडी ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ के कई शीर्ष स्तर के राजनेताओं और अफसरों की इस अवैध ऐप संचालन और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में संलिप्तता रही है। इस मामले में पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी है।

ईडी की जांच में यह बात सामने आई थी कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप एक व्यापक सिंडिकेट की तरह काम करता है, जो अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों को तकनीकी सहायता, नए यूजर्स को जोड़ने, और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए फर्जी बैंक खातों के जाल का उपयोग करता है।

मुख्य आरोपियों की पहचान

इस पूरे घोटाले के मुख्य मास्टरमाइंडों में छत्तीसगढ़ के ही सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल शामिल हैं। ईडी का आरोप है कि दोनों ने इस ऐप के माध्यम से अवैध सट्टेबाजी का एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क खड़ा किया, जिसमें करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई।

जांच एजेंसी का मानना है कि सट्टेबाजी की कमाई को देश-विदेश में कई शेल कंपनियों और बेनामी खातों के माध्यम से घुमाया गया, जिससे धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) को अंजाम दिया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब