न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के तेज झटके, उत्तर प्रदेश तक हिली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। झटके कई सेकंड तक जारी रहे, जिससे घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 8:23:04

दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के तेज झटके, उत्तर प्रदेश तक हिली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। झटके कई सेकंड तक जारी रहे, जिससे घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौला कुआं में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था, जिसके कारण कंपन तीव्र महसूस हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि इसका केंद्र धौला कुआं स्थित दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था। इस क्षेत्र में एक झील भी है, जहां हर दो-तीन साल में कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहते हैं।

अधिकारी के अनुसार, 2015 में इसी इलाके में 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार भूकंप के दौरान एक तेज आवाज भी सुनाई दी।

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का झटका

दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय बाद इतना तेज भूकंप महसूस किया गया है। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा तक झटके महसूस किए गए। वहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार और कैथल में भी कंपन दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस ने भूकंप के तेज झटकों के बाद एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करें और हमसे संपर्क करें।"

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का खतरा

दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र-IV में आता है, जिससे यहां मध्यम से तीव्र भूकंप का खतरा बना रहता है। इस बार का झटका इतना तेज था कि लोगों में दहशत फैल गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब