न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

री-डवलपमेंट के चलते 71 दिन बदले मार्ग से चलेंगी मंडोर सुपरफास्ट और रानीखेत एक्सप्रेस, जयपुर नहीं जाएंगी

राजस्थान के जयपुर रेलवे स्टेशन पर री-डवलपमेंट कार्य प्रगति पर होने के कारण मंडोर सुपरफास्ट और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेनें बुधवार से 71 दिनों तक बदले मार्ग से चलेंगी। दोनों ट्रेनें इस अवधि में जयपुर नहीं जाएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 1:39:53

री-डवलपमेंट के चलते 71 दिन बदले मार्ग से चलेंगी मंडोर सुपरफास्ट और रानीखेत एक्सप्रेस, जयपुर नहीं जाएंगी

जोधपुर। राजस्थान के जयपुर रेलवे स्टेशन पर री-डवलपमेंट कार्य प्रगति पर होने के कारण मंडोर सुपरफास्ट और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेनें बुधवार से 71 दिनों तक बदले मार्ग से चलेंगी। दोनों ट्रेनें इस अवधि में जयपुर नहीं जाएंगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 22996/95 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट 29 मई से 7 अगस्त तक निर्धारित मार्ग वाया फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की जगह फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से चलाई जाएगी। ट्रेन परिवर्तित मार्ग में फुलेरा-रींगस-श्रीमाधोपुर-नीमकाथाना-नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के तहत 12 मई से 7 अगस्त तक कुल 88 दिन की अवधि में प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर एयर कोनकोर्स के फाउंडेशन का कार्य करवाया जाएगा। जिसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस अवधि में जोधपुर से जयपुर स्टेशनों के बीच चलने वाली अन्य ट्रेनें यात्रियों के आवागमन के लिए नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15014/13 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन भी आवागमन में 28 मई से 7 अगस्त तक प्रभावित रहेगा। इसके तहत गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम से 28 मई से 6 अगस्त तथा वापसी में गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर से 29 मई से 7 अगस्त तक कुल 71 ट्रिप आवागमन में निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन मार्ग परिवर्तन की अवधि में आवागमन के दौरान रेनवाल-रींगस-श्रीमाधोपुर-नीमकाथाना-नारनौल-फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट