न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विरोध के चलते कांग्रेस ने जारी नहीं की राजस्थान विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की छठी सूची, नेताओं को मिला यह संदेश

कांग्रेस अब तक पाँच सूचियाँ जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने पांच सूचियों में अब तक 156 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन घोषित उम्मीदवारों के नामों को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 2:36:45

विरोध के चलते कांग्रेस ने जारी नहीं की राजस्थान विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की छठी सूची, नेताओं को मिला यह संदेश

जयपुर। 25 नवम्बर को राजस्थान की आगामी विधानसभा के लिए उम्मीदवारों का चयन आम जनता के वोटों के जरिये किया जाएगा। राजस्थान में अपनी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करीब-करीब पूरी कर दी है। कांग्रेस अब तक पाँच सूचियाँ जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने पांच सूचियों में अब तक 156 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन घोषित उम्मीदवारों के नामों को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी छठी सूची को जारी नहीं किया, बल्कि कांग्रेस आलाकमान ने नेताओं को यह निर्देश दिया है कि वे यह बताए कि क्योंकर उन्हें टिकट दिया जाए।

विरोध को देखते हुए बुधवार को छठी सूची जारी नहीं की गई। जिन सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं। उन सभी को फोन कर तैयारी के लिए जानकारी दे दी गई है। इसका असर देखने को भी मिला। टिकट की सूची जारी होने से पहले शाहपुरा के निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, मंत्री महेश जोशी व अन्य के समर्थकों ने टिकट कटने की संभावना को देखते हुए पीसीसी से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किए।

सूत्रों की मानें तो फोन चौमूं सीट के लिए शिखा मील, शाहपुरा के लिए मनीष यादव, हवामहल के लिए आरआर तिवाड़ी, आमेर के लिए प्रशांत सहदेव शर्मा, चाकसू के लिए अशोक तंवर, जमवारामगढ़ के लिए गोपाल मीणा और विद्याधर नगर सीट के लिए सीताराम आग्रवाल को किए जाने की चर्चा है। उधर, पार्टी झोटवाड़ा में रूक्षमणी कुमारी के नाम पर भी मंथन कर रही है। विधायक गिर्राज मलिंगा को भी अभी टिकट नहीं मिला है। धौलपुर के ही एक विधायक के जरिए उन्हें फिलहाल भाजपा में जाने से रोका है।

जितेन्द्र करा रहे सर्वे

अलवर शहर की सीट पर भी अभी तक किसी को टिकट नहीं मिला है। लेकिन चर्चा है कि अलवर शहर सीट के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह स्वयं उतरने को लेकर सर्वे करा रहे हैं। सर्वे अपने पक्ष में दिखा तो वे मैदान में उतर सकते हैं। वे चुनाव नहीं लड़ते तो अजय अग्रवाल को टिकट मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट