न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर : कोवैक्सीन की आपूर्ति न होने से टीकाकरण केंद्रों पर लगा ताला, युवाओं को करना होगा इंतजार

जम्मू कश्मीर में भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन की आपूर्ति न होने से युवाओं को वैक्सीन के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए प्रदेश में टीकाकरण केंद्र बंद हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 May 2021 5:50:19

जम्मू कश्मीर : कोवैक्सीन की आपूर्ति न होने से टीकाकरण केंद्रों पर लगा ताला, युवाओं को करना होगा इंतजार

कोरोना की इस महामारी को रोकने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को तेज करना जरूरी हैं लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते युवाओं के लिए अभी यह कम ही उपलब्ध हो रही हैं। जम्मू कश्मीर में भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन की आपूर्ति न होने से युवाओं को वैक्सीन के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए प्रदेश में टीकाकरण केंद्र बंद हो गए। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सबसे बड़े अधिकारी एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार 18 प्लस वर्ग में वैक्सीन का आर्डर कंपनी को दिया हुआ हैं। लेकिन अभी तक वैक्सीन नहीं मिली हैं। जब वैक्सीन मिलेगी तो जम्मू व श्रीनगर जिलों में चल रहे केंद्रों में टीकाकरण तो शुरू होगा ही। अन्य जिलों में भी 18 प्लस वर्ग में वैक्सीन लगाने का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।

ऐसे में कोविन एप में जिन युवाओं ने प्री रजिस्ट्रेशन करवाई हुई हैं। एप पर सिलेक्ट वैक्सीनेशन सेंटर शो ही नहीं होने से वह अब स्लाट बुकिंग तक नहीं करवा पा रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में प्रदेश की आबादी 62 लाख के करीब हैं। अभी तक केवल 15783 लोगों को ही इस वर्ग में कोविड टीका लग पाया हैं। दो से पांच मई तक प्रदेश के जम्मू व श्रीनगर जिलों में केवल चार दिनों तक 18 प्लस वर्ग में टीकाकरण हुआ था। जम्मू जिले में कुल मिलाकर 8025 और श्रीनगर जिले में 7758 युवाओं को कोवैक्सीन लगने के बाद टीकाकरण बंद कर दिया गया।

सरकार ने टीकाकरण के लिए जम्मू जिले में पांच केंद्र जिसमें कनाल रोड स्थित चंद्रभागा हाल, गर्वनमेंट मिडिकल स्कूल दोमाना, स्काउट एंड गाइड राज्य मुख्यालय गांधीनगर, कोआपरेटिव पब्लिक स्कूल त्रिकुटा नगर और शर्मा जंज घर न्यू प्लाट में विशेष केंद्र बनाए थे जोकि अब बंद पड़े हुए हैं। श्रीनगर जिले में बनाए गए दस केंद्रों भी बंद पड़े हुए हैं। उल्लेखनीय हैं कि 44 प्लस वर्ग में कोविशील्ड और 18 प्लस वर्ग में कोवैक्सीन की वैक्सीन लगाई जा रही हैं। टीकाकरण अधिकारियों का केवल एक ही जवाब हैं कि वैक्सीन न होने से 18 प्लस वर्ग में टीकाकरण बंद हो गया हैं। यह कब शुरू होगा और वैक्सीन कब पहुंचेगी इस बारे में कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन का कड़ा रुख, एलडीए बोला- खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो हम गिराएंगे
अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन का कड़ा रुख, एलडीए बोला- खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो हम गिराएंगे
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बिहार: 'मेरा बेटा बहुत अच्छा इंसान था, जिम्मेदार DSP को मिले फांसी', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मां का फूटा गुस्सा
बिहार: 'मेरा बेटा बहुत अच्छा इंसान था, जिम्मेदार DSP को मिले फांसी', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मां का फूटा गुस्सा
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
लॉन्च से पहले Nothing Phone 4b की पूरी डिटेल लीक, फीचर्स के साथ कीमत का भी खुलासा
लॉन्च से पहले Nothing Phone 4b की पूरी डिटेल लीक, फीचर्स के साथ कीमत का भी खुलासा
नदिया में टीएमसी से जुड़ी महिला नेता के पैतृक घर पर पुलिस का छापा, 3 किलो सोने के आभूषण बरामद; जांच तेज
नदिया में टीएमसी से जुड़ी महिला नेता के पैतृक घर पर पुलिस का छापा, 3 किलो सोने के आभूषण बरामद; जांच तेज
लखनऊ हादसे पर छलका सोनू सूद का दर्द, कहा- 'ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो'
लखनऊ हादसे पर छलका सोनू सूद का दर्द, कहा- 'ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो'