न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घने कोहरे के चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एयरलाइनों को निर्देश: तीन घंटे से अधिक देरी वाली उड़ानों को रद्द करें

दिल्ली में छाए घने कोहरे को देखते हुए विमान यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू की अध्यक्षता में कोहरे की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 7:36:57

घने कोहरे के चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एयरलाइनों को निर्देश: तीन घंटे से अधिक देरी वाली उड़ानों को रद्द करें

नई दिल्ली। दिल्ली में छाए घने कोहरे को देखते हुए विमान यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू की अध्यक्षता में कोहरे की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों को किसी भी तरह की देरी की सूचना तुरंत दें और तीन घंटे से अधिक देरी वाली उड़ानों को रद्द करें, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। मंत्रालय का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ घने कोहरे के कारण उड़ान बाधित होने की आशंका रहती है।

नागरिक उड्डयन मंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक और इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा जैसी वाणिज्यिक एयरलाइनों के प्रतिनिधियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

केंद्रीय मंत्री ने सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘उड़ान की सुगमता’ के दृष्टिकोण के साथ यात्री-प्रथम दृष्टिकोण पर जोर दिया।

एयरलाइनों को यह भी कहा गया है कि वे दिल्ली जैसे हवाई अड्डों पर परिचालन के लिए कैट II/III अनुरूप विमान और प्रशिक्षित पायलटों का उपयोग करें, जहां सर्दियों के दौरान, विशेष रूप से दिसंबर में विजिबिलिटी कम होने की संभावना होती है।

एयरलाइनों को असुविधा को कम करने के लिए पूरी तरह से स्टाफ वाले चेक-इन काउंटर बनाए रखने और संचार की सुविधा के लिए टिकट बुक करते समय यात्रियों की कॉन्टैक्ट डिटेल्स दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर डीआईएएल को विजिबिलिटी कंडीशन पर रियल टाइम अपडेट के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने और लो-विजिबिलिटी की स्थिति में विमानों के मार्गदर्शन के लिए ‘फॉलो मी’ व्हीकल्स की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

इस सप्ताह धुंध ने पहले ही फ्लाइट शेड्यूल को प्रभावित कर दिया है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में लो विजिबिलिटी के कारण 100 से अधिक उड़ानें देर हुई और 15 को डायवर्ट किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने व्यवधानों को कम से कम करने के लिए एयरलाइनों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और ग्राउंड हैंडलर के बीच रियल टाइम कॉर्डिनेशन बढ़ाने को जरूरी बताया। दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि लो विजिबिलिटी की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कई उपाय लागू किए जा रहे हैं। दिल्ली हवाई अड्डे के चार में से तीन रनवे पर कैट III इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगे हैं, जिससे घने कोहरे में भी विजिबिलिटी कम होने पर परिचालन संभव हो पाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब