न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के हाथ लगा ड्रग तस्कर, 55 लाख की स्मैक के साथ हरिद्वार से किया गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 55 लाख की स्मैक के साथ एक ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 6:47:25

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के हाथ लगा ड्रग तस्कर, 55 लाख की स्मैक के साथ हरिद्वार से किया गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 55 लाख की स्मैक के साथ एक ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हाथ आया आरोपी देहरादून में छोटे-छोटे ड्रग्स पेडलर्स को स्मैक की सप्लाई करता था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

इस साल ढाई करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ा गया

मामले का खुलासा करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधिकारियों ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स इस साल अभी तक 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके पास से करीब दो करोड़ 52 लाख रुपए का माल यानी अवैध नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। इसके अलावा टीम ने नशा तस्करों की उन संपत्तियों को भी अटैच किया है, जो उन्होंने अवैध तरीके से अर्जित की थी।

आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने अमित कुमार निवासी यमुनोत्री एन्क्लेव सेवलाकला देहरादून को 550 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है।

बरेली से लाया था स्मैक

पुलिस ने जब हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वो ये स्मैक यूपी के बरेली से लाया था। इस स्मैक को वो देहरादून के पास पटेल नगर और आसपास के इलाकों में पैडलरों के माध्यम से महंगे दामों पर बेचता था। पूछताछ में आरोपी ने अपने कई सहयोगियों के नाम भी बताए हैं, जो इलाके में नशे की तस्करी करते हैं, जिन पर टीम जल्द ही कार्रवाई करने वाली है।

आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमे

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर इससे पहले भी देहरादून जिले के विकासनगर और डालनवाला में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने इस साल 42 कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कब्जे से दो किलोग्राम स्मैक, 23 किलोग्राम चरस, सात किलो अफीम, 1500 नशीले प्रतिबंधिति इंजेक्शन, करीब साढ़े चार लाख की नशीले दवाइयां, 17 लाख की नकदी और एंटी बायोटिक कैप्सूल व गोलियां बरामद हुई हैं। कब्जे में लिए गए अवैध नशीले पदार्थों की कीमत करीब दो करोड़ 52 लाख रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती