न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन हमले के बाद श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर लगा बैन, प्रशासन ने कहा - जिनके पास हैं पुलिस स्टेशन में जमा करा दे

जम्मू स्थित भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के एक हफ्ते बाद प्रशासन ने ड्रोन और उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 5:33:20

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन हमले के बाद श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर लगा बैन, प्रशासन ने कहा - जिनके पास हैं पुलिस स्टेशन में जमा करा दे

जम्मू स्थित भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के एक हफ्ते बाद प्रशासन ने ड्रोन और उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ड्रोन की खरीद-फरोख्त पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आदेश के मुताबिक किसी भी तरह के ड्रोन या अन्‍य अनमैन्‍ड एरियल व्हीकल्स (UAVs) रखना प्रतिबंधित होगा। प्रशासन ने कहा है जिनके पास भी ऐसे पहले से ऐसी डिवाइसेज हैं, उन्हें नजदीकी थाने में जमा करा दें। रविवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हाल ही में जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर में उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से बैन लगाया जा रहा है।

श्रीनगर के जिलाधिकारी मोहम्‍मद ऐजाज ने अपने ऑर्डर में कहा कि यह फैसला एसएसपी की सिफारिशों के बाद लिया गया है। जिले में ड्रोन या ऐसे ही UAVs को रखने/बेचने/जमा करने, इस्‍तेमाल करने या ट्रांसपोर्ट करने पर प्रतिबंध होगा। सरकारी विभाग जो र्डोन्‍स का यूज करते हैं, उन्‍हें ऐसा कुछ करने से पहले स्‍थानीय थाने में सूचना देना होगी।

मोहम्मद ऐजाज ने NDTV से बातचीत में कहा, 'श्रीनगर में सुरक्षा कारणों के चलते ड्रोन रखने, बेचने और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। जिन लोगों के पास ड्रोन हैं, वे उन्हें नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराएं।'

इससे पहले कठुआ के जिलाधिकारी राहुल यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया था, 'यह देखा गया है कि सामाजिक और सांस्कृतिक समारोहों में फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए छोटे ड्रोन कैमरों का उपयोग बढ़ गया है। राष्ट्र विरोधी तत्व जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मानव जीवन को नुकसान पहुंचाने, जोखिम पैदा करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं। इसीलिए कठुआ में इस तरह के ड्रोन पर बैन लगाया जा रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री