न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोडा जिले की पुलिस ने जारी किए 3 आतंकियों के स्केच, 5 लाख का इनाम, कूपवाडा में मुठभेड़, 4 जवान घायल, 1 शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। डोडा जिले की पुलिस ने तो 3 आतंकियों के स्केच भी जारी कर दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 2:35:57

डोडा जिले की पुलिस ने जारी किए 3 आतंकियों के स्केच, 5 लाख का इनाम, कूपवाडा में मुठभेड़, 4 जवान घायल, 1 शहीद

डोडा। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। डोडा जिले की पुलिस ने तो 3 आतंकियों के स्केच भी जारी कर दिए हैं। ये आतंकी डोडा और डेसा क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में घूम रहे हैं और डेसा के उरार बागी क्षेत्र में हालही की आतंकी घटनाओं में शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रत्येक आतंकवादी की सूचना देने पर 5 लाख रुपये का नकद इनाम देने का भी ऐलान किया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इनमें से प्रत्येक आतंकवादी के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 5 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस (जिला डोडा) ने आम जनता से अपील की है कि इन आतंकियों के बारे में बताएं। इसके लिए पुलिस ने नंबर भी जारी किए हैं। इन आतंकियों के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

• एसएसपी डोडा - 9541904201

• एसपी मुख्यालय डोडा - 9797649362, 9541904202

• एसपी ओपीएस डोडा - 9541904203

• डिप्टी एसपी दार डोडा-9541904205

• डिप्टी एसपी मुख्यालय डोडा- 9541904207

• एसएचओ पीएस डोडा -9419163516, 9541904211

• एसएचओ पीएस देसा - 8082383906

• आईसी पीपी बगला भारत - 7051484314, 9541904249

• पीसीआर डोडा - 01996233530, 7298923100, 9469365174, 9103317361

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 16 जुलाई को एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक कैप्टन और तीन अन्य सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक शैडो ग्रुप 'कश्मीर टाइगर्स' ने ली थी। यह घटना डोडा उरारी बागी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी के दौरान हुई। गोलीबारी में दो जवान घायल भी हुए थे।

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़

वहीं दूसरी ओर आज कुपवाड़ा के त्रेहगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में चार जवान घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक पाकिस्तानी को जवानों ने ढेर कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार 27 जुलाई की सुबह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास वन क्षेत्रों में पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी मारा गया, जबकि चार जवान गोलीबारी में घायल हो गए और एक जवान शहीद हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?