न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहलोत सरकार पर दीया कुमारी ने साधा निशाना, खारिज किया 'काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से' का नारा

भाजपा उम्मीदवार दीया कुमारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार (23 अक्टूबर) को राजस्थान में कांग्रेस के काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से नारे को खारिज कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 9:50:08

गहलोत सरकार पर दीया कुमारी ने साधा निशाना, खारिज किया 'काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से' का नारा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के बीच वार-पलटवार का भी सिलसिला काफी तेजी से चल रहा है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार दीया कुमारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार (23 अक्टूबर) को राजस्थान में कांग्रेस के "काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से" नारे को खारिज कर दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से तीन, चार महीनों पहले घोषणाएं करके लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकती है। भाजपा ने दीया कुमारी को जयपुर की विद्याधर नगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को जयपुर की विद्याधर नगर सीट से हटाकर उनके लिए रास्ता बनाने के विरोध को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें होती रहती हैं। ऐसा हर चुनाव में होता है। पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है और सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा।

कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की जनता पिछले पांच साल से पूरी तरह से तंग आ चुकी है। दीया कुमारी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी आंतरिक लड़ाई के कारण राजस्थान में कई काम नहीं हुए। पिछले छह महीनों में कांग्रेस ने राजस्थान के लोगों को लुभाने की बहुत कोशिश की।

भाजपा नेता दीया ने आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार ने चुनाव से पहले कई घोषणाएं और वादे करके सीमाएं लांघ दी, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिला और जमीन पर कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

जनता को बेवकूफ नहीं बना सकती कांग्रेस- दीया

उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस केवल घोषणाएं करके लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकती। लोग समझदार हैं और बहुत सोच-विचार के बाद वोट देंगे। कांग्रेस के पास समय था लेकिन उन्होंने इसका उपयोग नहीं किया। भाजपा नेता दीया कुमारी ने आगे कहा कि उन्होंने यानी कांग्रेस ने आम लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने बड़े-बड़े दावे किए लेकिन वास्तविकता में किसी को लाभ नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट