न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वसुंधरा राजे के साथ अपने तल्ख रिश्तों पर दीया कुमारी ने बोली यह बात

वसुंधरा राजे से रिश्तों में तल्खी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, इस तरह की बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। इस तरह की कोई बात नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 12:41:03

वसुंधरा राजे के साथ अपने तल्ख रिश्तों पर दीया कुमारी ने बोली यह बात

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले 9 दिनों से चल रहे ड्रामे को भाजपा ने मंगलवार को भजनलाल का नाम घोषित करके समाप्त कर दिया। जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक बने भजनलाल शर्मा विधायक दल के नेता चुने गए। इससे पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने नए चेहरों को मौका देकर सभी को चौंका दिया था।

भाजपा की विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। उपमुख्यमंत्री के तौर पर राजकुमारी दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा का नाम सामने आया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दीया कुमारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जिस तरह से महिलाओं को केंद्र में रखते हुए केंद्र सरकार ने बहुत सी योजनाएं भी बनाई हैं. जो विश्वास नेतृत्व ने मेरे ऊपर दिखाया है उसके लिए मैं पीएम मोदी के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करती हूं। एक साथ मिलकर हम सभी काम करेंगे। महिलाओं और युवाओं को न्याय मिले और राज्य का विकास हो इसी को ध्यान में रखते हुए हम काम करेंगे।”

वसुंधरा राजे से रिश्तों में तल्खी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “इस तरह की बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। इस तरह की कोई बात नहीं है। सभी लोग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमने भी एक साथ मिलकर काम किया है। जब इस बात की घोषणा की गई थी तो वो भी वहीं पर थीं। उनका भी आशीर्वाद मिला है।”

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत मिलने के एक हफ्ते से ज्यादा वक्त के बाद भाजपा ने इस सभी राज्यों में नए चेहरों पर दांव लगाया है। सबसे पहले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की घोषणा हुई, उसके बाद मध्य प्रदेश में और सबसे आखिरी में राजस्थान में इसकी घोषणा की गई। राजस्थान में वसुंधरा राजे के दबदबे के सामने भाजपा के इस दांव की चर्चा हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट