न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: कुएं की खुदाई के दौरान निकले 'हीरे', गांव के लोग दंग

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कुएं की खुदाई के दौरान हीरे जैसी चीज मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 11:43:38

MP News: कुएं की खुदाई के दौरान निकले 'हीरे', गांव के लोग दंग

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कुएं की खुदाई के दौरान हीरे जैसी चीज मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी है। प्रशासन की टीम ने सैंपल को अपनी अभिरक्षा में जांच के लिए लैब भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये हीरे हैं या नहीं। कुएं के मालिक दाताराम जाटव ने बताया कि कुएं की खुदाई के दौरान शीशे जैसे छोटे-छोटे टुकड़े निकले हैं। ये टुकड़े हीरे जैसे दिख रहे हैं। गांव के लोगों ने इसे देखकर कहा कि यह हीरे हैं। कुएं के मालिक ने बताया कि टुकड़े मिलने के बाद मेरे भाई ने कलेक्टर को फोन कर इसकी जानकारी दी है। उसके बाद प्रशासन की टीम यहां पहुंची है।

दरअसल, श्योपुर जिले के विजयपुर ब्लॉक के झार बड़ौदा गांव के पास स्थित यह वहीं खेत है, जहां खेत में शनिवार शाम को कुएं को गहरा करने के लिए उसके भीतर खुदाई चल रही थी। कुएं में काम कर रहे मजदूरों ने जैसे ही काले पत्थरों को तोड़ना शुरू किया। वैसे ही पत्थरों के बीच से हूबहू हीरे जैसे कुछ टुकड़े निकलने लग गए। इन टुकड़ों को मिलने के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो इन टुकड़ों को देखकर दंग रह गई। विजयपुर तहसीलदार शिवराज मीणा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कुंए से निकले हीरे जैसे टुकडों को अपनी अभिरक्षा में लेकर उन्हें जांच के लिए लैब के लिए भिजवा दिया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में ही हीरे की खदानें पाई जाती हैं। इस वजह से हीरे के लिए अब तक पन्ना जिला ही पहचाना जाता है, लेकिन खुदाई के दौरान विजयपुर के झार बड़ौदा गांव के पास के कुंए में हीरे जैसे टुकड़े निकलने के बाद लोगों को उम्मीद है कि अब श्योपुर जिले का झार बड़ौदा इलाका भी हीरे के लिए पहचाना जाने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी