Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के साथ धोनी की तस्वीर वायरल, राजनीतिक गलियारों में होने लगी चर्चा

दरअसल भाजपा नेताओं के साथ धोनी की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसके वायरल होने के बाद उनकी राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 6:14:13

सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के साथ धोनी की तस्वीर वायरल, राजनीतिक गलियारों में होने लगी चर्चा

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। लेकिन, धोनी की इस बार की तस्वीरें कई मायनों में खास और अलग हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की ये तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की है, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह और कांके के विधायक समरी लाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात महज संयोग बताई जा रही है, लेकिन इसकी तस्वीरें कई कयासों जन्म दे रही हैं।

दरअसल भाजपा नेताओं के साथ धोनी की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसके वायरल होने के बाद उनकी राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई। हालांकि इसे महज एक संयोग बताया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रांची दौरे पर आने वाले थे और उनके स्वागत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पर मौजूद थे। महेंद्र सिंह धोनी भी एयरपोर्ट के लाउंज में ही मौजूद थे और इसी दौरान भाजपा नेताओं ने उनसे मुलाकात की।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह और कांके से विधायक समरी लाल गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहीं पर तीनों नेताओं ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की।

भाजपा नेताओं की धोनी से मुलाकात के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो चर्चा तेज हो गई। हालांकि अभी तक किसी भी नेता का इस मुलाकात को लेकर बयान नहीं आया है। इससे पहले भी कई बार धोनी की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं चल चुकी है।
पहले भी मिल चुका है ऑफर

इससे पहले भी महेंद्र सिंह धोनी को कई बार राजनीति में आने का ऑफर दे दिया गया है। पहली बार तो धोनी को ऑफर भाजपा की ओर से ही दिया गया था। झारखंड भाजपा की ओर से महेंद्र सिंह धोनी को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया था। पूर्व भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा था कि अगर धोनी चाहेंगे तो उनसे बात की जाएगी। संजय सेठ ने कहा था कि धोनी की इच्छा पर ही सब कुछ निर्भर है।

वहीं, उस समय कांग्रेस ने भी धोनी के राजनीति में आने की चर्चाओं का स्वागत किया था। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा था कि राजनीति में आने पर महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि धोनी युवाओं के रोल मॉडल रहे हैं। लिहाजा उनको युवाओं को ही ध्यान में रखकर राजनीति करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology