न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने परिवार के साथ धोनी ने किया मताधिकार का प्रयोग, जहाँ की पढ़ाई वहीं डाला वोट, लाइन में लगे राज्यपाल

वहीं दूसरी ओर झारखण्ड के राज्यपाल ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचे, जहाँ उन्हें कुछ देर मतदाताओं की लाइन में खड़ा होना पड़ा। राज्यपाल ने पहले पांच मतदाता खड़े थे। उनके वोट डालने के बाद ही राज्यपाल ने अपना वोट डाला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 May 2024 8:43:06

अपने परिवार के साथ धोनी ने किया मताधिकार का प्रयोग, जहाँ की पढ़ाई वहीं डाला वोट, लाइन में लगे राज्यपाल

रांची । क्रिकेट लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को रांची में मताधिकार का प्रयोग किया। धोनी अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी, पिता पान सिंह, मां, दोस्त सीमांत लोहानी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्यामली कॉलोनी में जेवीएम स्कूल स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचे। यह बूथ उसी स्कूल में स्थित है, जहां से धोनी ने पढ़ाई की है और जहां से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी। धोनी ने मताधिकार के इस्तेमाल के पहले या बाद में मीडिया से कोई बात नहीं की। उनकी पत्नी ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। रांची में रहने पर धोनी हर चुनाव में वोट डालने जरूर पहुंचते हैं।

वहीं दूसरी ओर झारखण्ड के राज्यपाल ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचे, जहाँ उन्हें कुछ देर मतदाताओं की लाइन में खड़ा होना पड़ा। राज्यपाल ने पहले पांच मतदाता खड़े थे। उनके वोट डालने के बाद ही राज्यपाल ने अपना वोट डाला।

धोनी के अलावा भी झारखंड के कई बड़े चेहरे मतदान करने पहुंचे। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो लीडर कल्पना सोरेन ने हरमू स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के बूथ पर वोट डाला। वोट देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "अन्याय पर न्याय की प्रचंड जीत के लिए आज चुनाव के इस महापर्व में शामिल होकर मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।"

इसके पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी. राधाकृष्णन ने रांची में श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित बूथ पर सुबह 7 बजे पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह बूथ राजभवन से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। राज्यपाल जब बूथ पर पहुंचे तो उनसे पहले पांच मतदाता खड़े थे। राज्यपाल ने करीब पांच मिनट लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया।


उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी को अपना पहचान पत्र दिखाया और इसके बाद मतदान किया। मतदान के बाद राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "आज मैंने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत