न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर: पोक्सो कोर्ट ने सुनाई रेपिस्ट को 20 साल की कड़ी कैद व 50 हजार जुर्माना की सजा

राजस्थान के धौलपुर जिले के पोक्सो कोर्ट में पिछले दो साल से चल रहे बलात्कार के एक मामले में आज अदालत ने अपराधी को 20 साल कैद की सजा व 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी पिछले दो साल से जेल में ही बंद है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 10:47:25

धौलपुर: पोक्सो कोर्ट ने सुनाई रेपिस्ट को 20 साल की कड़ी कैद व 50 हजार जुर्माना की सजा

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के पोक्सो कोर्ट में पिछले दो साल से चल रहे बलात्कार के एक मामले में आज अदालत ने अपराधी को 20 साल कैद की सजा व 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी पिछले दो साल से जेल में ही बंद है। आरोपी ने वर्ष 2021 में 13 वर्षीय नाबालिग से रात को मकान की छत पर बलात्कार किया था।

धौलपुर जिले के विशेष न्यायालय पोक्सो कोर्ट ने मासूम लड़की से रेप करने वाले रेपिस्ट को 20 साल की कड़ी कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। नाबालिग लड़की से रेप किए जाने का यह मामला धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। पीड़िता से रेप की वारदात वर्ष 2021 में हुई थी। लोक अभियोजक ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में 17 गवाह और अन्य साक्ष्य पेश किए थे। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आज रेपिस्ट की सजा का ऐलान किया।

पोक्सो कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक संतोष मिश्रा ने बताया कि धौलपुर जिले के बाड़ी सदर पुलिस थाना पर एक परिवादी ने 22 सितंबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि 21 सितंबर 2021 की रात को उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी घर की छत पर शौच करने गई हुई थी। उसी समय वहां पहले से घात लगा कर बैठा आरोपी रामनरेश कुशवाह उसकी बेटी का मुंह बंदकर अपने मकान की छत पर ले गया, वहां उसने उसके साथ रेप किया।

आरोपी ने पीड़िता की मां को भी जान से मारने की धमकी दी थी

रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी की अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने छत से नीचे आकर घटना के बारे में अपनी मां को जानकारी दी। पीड़िता की मां जब छत पर गई तो आरोपी रामनरेश और उसके भाई ने देसी कट्टा तानकर उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रामनरेश के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया और बयान दर्ज किए।

आरोपी वारदात के बाद से ही जेल में है

उसके बाद पुलिस ने आरोपी रामनरेश को गिरफ्तार कर उसके पोक्सो कोर्ट में पेश किया। बाद में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। आरोपी तब से लेकर अब तक जेल में ही है। केस की सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक मिश्रा ने कोर्ट में 17 गवाह और दस्तावेज पेश किए। न्यायाधीश जमीर हुसैन ने दोनों पक्षों की बहस और लोक अभियोजक की दलील सुनने के बाद मंगलवार को आरोपी रामनरेश कुशवाह को आईपीसी की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 3 व 4 में दोषी करार दिया। कोर्ट ने रेपिस्ट को बीस वर्ष की कड़ी सजा और 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट