न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर: बजरी माफिया और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी, कांस्टेबल सहित 4 घायल

राजाखेड़ा कस्बे के पिनहाट तिराये पर सोमवार रात्रि को बजरी माफियाओं ने पुलिस के गश्ती दल पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 12:29:07

धौलपुर: बजरी माफिया और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी, कांस्टेबल सहित 4 घायल

धौलपुर। राजाखेड़ा कस्बे के पिनहाट तिराये पर सोमवार रात्रि को बजरी माफियाओं ने पुलिस के गश्ती दल पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में करीब आधा दर्जन पुलिस थानों की टीम का गठन कर इलाके में नाकाबंदी कराई गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर सौरभ सक्सेना ने बताया तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।

जानकारी के मुताबिक राजाखेड़ा पुलिस थाने का गश्ती दल सोमवार रात्रि को शहर में गस्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को इनपुट प्राप्त हुआ कि बजरी माफिया राजाखेड़ा शहर में पिनाहट तिराए पर बजरी का परिवहन कर ले जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंच गया और बजरी माफियाओं को रोकने का प्रयास किया। बजरी माफियाओं को एस्कॉर्ट कर साथ चल रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे को चीरती हुई कांस्टेबल रामसहाय को लग गई। घायल कांस्टेबल को राजाखेड़ा सरकारी अस्पताल से उत्तर प्रदेश के नजदीकी शहर आगरा रेफर कर दिया है। गोली लगने से घायल हुए कांस्टेबल रामसहाय की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद राजाखेड़ा, मनिया, दिहोली समेत आधा दर्जन पुलिस थानों की टीम का स्पेशल गठन किया गया। बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस और बजरी माफियाओं की मुठभेड़ हो गई और बजरी माफियाओं ने फिर से पुलिस को टारगेट कर फायरिंग कर दी। डिफेंस में पुलिस ने भी बजरी माफियाओं पर गोली दाग दी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश 21 वर्षीय सचिन पुत्र बनवारी लाल ठाकुर निवासी नदौरा, 22 वर्षीय अजय पुत्र आसाराम निवासी श्रीपाल की घड़ी और 21 वर्षीय विशाल पुत्र रामवीर निवासी कटरा का पुरा घायल हुआ है। तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है] जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

dholpur firing,gravel mafia,police encounter,injured constable,dholpur news,police firing incident,gravel mafia violence,dholpur police,rajasthan crime news,gravel mafia attack

नाकाबंदी तोड़ भागा बजरी लदा ट्रक

गौरतलब है कि इससे पहले मनियां थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-मुंबई पर सोमवार सुबह नाकाबंदी के दौरान एक बजरी लदा ट्रक भाग निकला, जिस पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक यूपी बॉर्डर बरैठा चौकी से भी निकल कर आगरा जिले में प्रवेश कर गया। हाइवे पर सैंया टोल नाके पर ट्रक चालक बैरियर तोड़कर आगे मथुरा बाइपास फ्लाइओवर पर चढ़ गया। लगातार पीछा कर पुलिस ने उसे आखिर में आकोला के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से भाग निकला। वहीं, ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे कार सवार भी भाग निकले। पुलिस ने ट्रक का करीब 45 किलोमीटर तक पीछा किया।

थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि सूचना मिली कि एक ट्रक में चोरी-छिपे बजरी आगरा की तरफ ले जाई जा रही है, जिस पर पुलिस ने हाइवे पर नाकाबंदी की। इस बीच आए संदिग्ध ट्रक के चालक ने नाकाबंदी को तोड़ दिया और भाग निकला। थाना प्रभारी ने मय जाब्ते ट्रक का पीछा किया और वह बरैठा चौकी से भी तेज रफ्तार में यूपी सीमा में भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा जारी रखा।

ट्रक आगे मथुरा बाइपास फ्लाईओवर पर चढ़ कर मलपुरा थाना सीमा में घुस गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे आकोला कस्बे के पास पकड़ लिया, लेकिन चालक पहले ही उतर कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मुकदमा दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट