Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु: भाजपा के साथ गठबंधन में 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी दिनाकरण की पार्टी AMMK

अम्मा मक्कल मुनेत्र कज़गम (एएमएमके) तमिलनाडु में भाजपा के साथ सीट बंटवारे के समझौते के तहत दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा और टीटीवी दिनाकरन की पार्टी के बीच सीट समझौते की घोषणा बुधवार को की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 7:10:49

तमिलनाडु: भाजपा के साथ गठबंधन में 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी दिनाकरण की पार्टी AMMK

चेन्नई। अम्मा मक्कल मुनेत्र कज़गम (एएमएमके) तमिलनाडु में भाजपा के साथ सीट बंटवारे के समझौते के तहत दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा और टीटीवी दिनाकरन की पार्टी के बीच सीट समझौते की घोषणा बुधवार को की गई।

2017 में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) से अलग होने के बाद एएमएमके का गठन करने वाले दिनाकरन ने कहा कि भाजपा द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों के नामों की घोषणा की जाएगी।

दिनाकरन ने कहा कि जपा हमें अधिक सीटें देने को तैयार थी। लेकिन हमने उनसे कहा कि हमें केवल दो सीटें चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीटों की संख्या मायने नहीं रखती और मुख्य चिंता एनडीए की जीत है।

यह घटनाक्रम भाजपा द्वारा अंबुमणि रामदास की पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने के एक दिन बाद आया है। भाजपा ने पीएमके को तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों में से 10 सीटें आवंटित की हैं।

राज्य में भगवा पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए, दिनाकरण ने कहा कि भाजपा तमिलनाडु में 'निश्चित रूप से बढ़ी' है।

हालांकि, 60 वर्षीय नेता ने यह खुलासा नहीं किया कि वह लोकसभा चुनाव में उतरेंगे या नहीं। एएमएमके पार्टी चिन्ह पर चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार कर रही है। पार्टी प्रमुख ने कहा, पार्टी ने कुकर चुनाव चिह्न के लिए आवेदन किया था।
AIADMK पर कटाक्ष करने के साथ ही परोक्ष रूप से एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) का जिक्र करते हुए, दिनाकरण ने कहा कि पार्टी कुछ लोगों के स्वार्थी हितों के कारण दिन-ब-दिन कमजोर हो रही है।

तमिलनाडु के लोगों को रामेश्वरम कैफे विस्फोट से जोड़ने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की टिप्पणी पर दिनाकरण ने कहा कि पूरे राज्य को बुरे लोगों के रूप में चित्रित करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा नेता ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology