न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमित होने के बावजूद RT-PCR टेस्ट दिखा रही नेगेटिव, बेंगलुरु से सामने आए ऐसे आठ मामले; दो की मौत

देश में कोरोना वायरस के मामलों में भले ही गिरावट आ रही है लेकिन इस बीच बेंगलुरु से एक बेहद ही चौकाने वाली बात सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 5:30:29

कोरोना संक्रमित होने के बावजूद RT-PCR टेस्ट दिखा रही नेगेटिव, बेंगलुरु से सामने आए ऐसे आठ मामले; दो की मौत

देश में कोरोना वायरस के मामलों में भले ही गिरावट आ रही है लेकिन इस बीच बेंगलुरु से एक बेहद ही चौकाने वाली बात सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बेंगलुरु में ऐसे कई मामले सामने आ रहे है जहां व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के बावजूद आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आ रहा है। बेंगलुरु में अब तक इस तरह के 8 मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी 8 मरीजों को कोरोना के लक्षण थे और उनकी हालत अस्पताल में भर्ती किए जाने वाली थी। इन लोगों का सीटी स्कैन किए जाने के बाद उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। 8 में से दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

कर्नाटक की कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य डॉ सीएन मंजूनाथ ने इस सिलसिले में हुई बातचीत में टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि ये एक समूह में आए मामलों में से हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भी आरटी-पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव पाए जाते हैं लेकिन उनमें रोगसूचक लक्षण होते हैं उन्हें सीटी स्कैन रिपोर्ट के बाद कोविड मरीजों की तरह की ट्रीट किया जाता है। राज्य में ऐसे करीब 8% मामले हैं। कभी कभी फिर से आरटी-पीसीआर टेस्ट करने से भी फायदा हो सकता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सकरा वर्ल्ड में इंटरनल मेडिसिन और इंफेक्शियस डिसीज़ स्पेशलिस्ट सीनियर कंसल्टेंट डॉ। रघु ने कहा कि करीब 10-15% मामलों में आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव देखी गई है। साथ ही उन्होंने इसके लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट किट की क्वालिटी को लेकर कहा कि नतीजों के लिए टेस्ट किट की क्वाटिली काफी अहम हो जाती है। डॉ. रघु ने कहा कि ऐसे में जो लोग टेस्ट में नेगेटिव पाए जाते हैं उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा डोक्टरों के यह भी मानना है कि अगर किसी व्यक्ति का स्वाब संक्रमण के नौ दिन बाद लिया जाता है या फिर नमूने लेने के लंबे समय तक उनकी जांच नहीं की जाती तब भी ऐसी स्थिति बन सकती है। साथ ही डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि अगर लक्षण होने पर भी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो भी व्यक्ति को सीबी-एनएएटी टेस्ट जरूर कराना चाहिए जिससे कि चीजें स्पष्ट हो जाती हैं। ऐसे मामलों में सीटी स्कैन संक्रमण को दिखा देते हैं जिससे सही समय पर उपचार शुरू किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती