न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धमकी भरे कॉल के बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त में, डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा- 'मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं, किसी ने छिछोरी...'

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर बैरवा ने कहा, मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, किसी ने छिछोरी हरकत की है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 9:54:40

धमकी भरे कॉल के बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त में, डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा- 'मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं, किसी ने छिछोरी...'

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जो जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल के माध्यम से दी गई। इस मामले में डीजीपी यूआर साहू ने तुरंत एक टीम गठित की और आरोपी को पकड़ने का निर्देश दिया। पुलिस ने इस मामले में सेट्रल जेल से आरोपी समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बैरवा ने कहा कि मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने इसे एक छोटी सी छिछोरी हरकत बताया। इस घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंभीरता से लिया है और जांच जारी है ताकि भविष्य में ऐसी घटना फिर से न हो। यह बयान बैरवा ने राजसमंद दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दिया।

डीजीपी साहू ने कहा कि जेलों में मोबाइल फोन की तस्करी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह सिस्टम की कमी के कारण हो रहा है, हालांकि इसे सुधारने के लिए निचले स्तर के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत भी जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जेलों में जैमर लगाए जाएंगे, ताकि अगर कोई भी कैदी मोबाइल फोन लेकर आता है, तो उसका फोन काम न कर सके। डीजीपी साहू ने यह भी कहा कि अपराध कभी खत्म नहीं हो सकता, लेकिन इसे नियंत्रण में जरूर रखा जा सकता है, और यह राजस्थान पुलिस की सफलता है। धमकी भरे कॉल के बाद फोन नंबर को ट्रेस किया गया और पता चला कि कॉल सेंट्रल जेल से आई थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, और उम्मीद है कि इससे मामले से जुड़े अहम तथ्य सामने आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी