न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : बाजार पर पड़ा गर्मी के बढ़ते तेवर का असर, एसी-कूलर की कीमतों में हुआ 10 फीसदी इजाफा

गर्मी के इस बढ़ते तेवर का असर बाजार पर भी पड़ा हैं और एसी-कूलर की कीमतों में 10 फीसदी तक इजाफा हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Mar 2021 2:16:11

उदयपुर : बाजार पर पड़ा गर्मी के बढ़ते तेवर का असर, एसी-कूलर की कीमतों में हुआ 10 फीसदी इजाफा

मार्च के इस महीने में ही गर्मी ने अप्रैल-मई जैसा माहौल बना दिया हैं और अपने तीखे तेवर दिखा दिए हैं। तापमान औसत से ज्यादा चल रहा हैं। गर्मी के इस बढ़ते तेवर का असर बाजार पर भी पड़ा हैं और एसी-कूलर की कीमतों में 10 फीसदी तक इजाफा हुआ हैं। मार्च की शुरुआत से ही उदयपुर में अधिकतम पारा 33 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। पारा बढ़ने के साथ ही अब एसी, कूलर, पंखे, फ्रीज की डिमांड भी बढ़ने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि मौसम के जानकार इस बार रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की संभावना जता रहे हैं। ऐसे में तेज गर्मी की शुरुआत से पहले ही बाजार सज गए हैं।

बिक्री भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा रहने की उम्मीद है। पिछले साल लाॅकडाउन के चलते लोग ज्यादा खरीदारी कर नहीं पाए थे। दुकानदारों का कहना है कि डिमांड और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से इलेक्ट्रानिक आइटम के दाम भी 8 से 10 प्रतिशत बढ़ गए हैं। आगे भी दाम बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। उदयपुर इलेक्ट्रानिक ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शाह ने बताया कि बाजार में जिस हिसाब से फ्रिज, पंखे औैर डीप फ्रिज की डिमांड बढ़ी है, उसके मुकाबले सप्लाई नहीं मिल रही है। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इन दिनाें राेजाना डेढ़ से दाे कराेड़ रुपए की बिक्री हाे रही है। अगले पांच से सात दिनाें में बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है। डिमांड काे देखते हुए शाेरूम संचालकों ने प्राेडक्ट मंगाना शुरू कर दिए हैं।

गर्मी को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक आइटम के साथ देसी फ्रीज कहे जाने वाले मिट्‌टी के मटकों की भी डिमांड बढ़ गई है। सड़क किनारे मटकों के बाजार सज गए हैं। शास्त्री सर्कल पर दुकान लगाने वाले अनिल प्रजापत ने बताया कि इस बार नल वाली मटकी की ज्यादा बिक्री हाे रही है। अभी राेजाना 1000 से 1500 रुपए की बिक्री हाे रही है। ग्राहक 100 से 250 रुपए तक के रेंट के मटकाें की खदीदारी ज्यादा कर रहे हैं। नल वाली मटकों की सप्लाई अहमदाबाद से हो रही है। व्यापारी अजमेर और ब्यावर से भी माल मंगवा रहे हैं। पिछले साल काेराेना काल में लॉकडाउन के चलते मटकों की बिक्री नहीं हो पाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती