न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के खिलाफ आज दिल्ली बंद, चांदनी चौक से लेकर लाजपत तक 900 से ज्यादा बाज़ार नहीं खुलेंगे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 निर्दोषों की मौत के बाद दिल्ली के 900 बाजार बंद, देशभर में शोक और आक्रोश की लहर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 10:16:32

पहलगाम हमले के खिलाफ आज दिल्ली बंद, चांदनी चौक से लेकर लाजपत तक 900 से ज्यादा बाज़ार नहीं खुलेंगे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। 26 निर्दोष पर्यटकों की जान लेने वाले इस कायरतापूर्ण हमले ने आम जनमानस को गहरे शोक में डुबो दिया है। जहां एक ओर हर आंख नम है, वहीं दूसरी ओर देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई है। इसी आक्रोश और संवेदना के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी 900 बाजार आज पूरी तरह से बंद हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बीते दिन बाजार बंद रखे गए और मोमबत्ती मार्च का आयोजन किया गया।

26 लोगों की जान गई, कई घायल

इस जघन्य हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। घटना के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

CAIT का एलान: दिल्ली की 8 लाख दुकानें रहेंगी बंद

पहलगाम हमले के विरोध में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली में व्यापक बंद का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की 8 लाख से अधिक दुकानें आज पूरी तरह से बंद रहेंगी, जिससे लगभग 1500 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित होगा। इसी के तहत चांदनी चौक में सुबह 10:45 बजे से लाल किले तक एक “सहानुभूति मार्च” निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई सांसद प्रवीण खंडेलवाल करेंगे।

व्यापारियों में आक्रोश, बंद है श्रद्धांजलि का प्रतीक

कैट महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पहलगाम में हुए इस बर्बर हमले से व्यापारिक समुदाय में गहरा आक्रोश और शोक है। उन्होंने कहा, “यह बंद किसी विरोध का प्रतीक नहीं, बल्कि मृतकों को श्रद्धांजलि और देश के साथ एकजुटता का प्रतीक है।” खंडेलवाल ने व्यापारियों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से इस बंद का पालन करें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें।

प्रशासन से सहयोग की अपील

CAIT ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से भी आग्रह किया कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और बाजारों में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करें।

जम्मू-कश्मीर में भी व्यापारी संगठनों ने जताया विरोध

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर में भी व्यापारी संगठनों ने बुधवार को विरोध जताया। जम्मू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (JCCI), जम्मू बार एसोसिएशन (JBA), ऑल जम्मू एंड कश्मीर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और जम्मू ट्रेडर्स एसोसिएशन ने मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध मार्च निकाले और आतंकवाद को संरक्षण देने के लिए उसकी निंदा की।

उत्तर प्रदेश में भी विरोध, हापुड़ में आज बंद

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल बाजार बंद कर मोमबत्ती मार्च निकाले गए। संगठनों, सामाजिक समूहों और राजनीतिक दलों ने एक सुर में इस हमले की निंदा की और केंद्र सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा, “देश को इस मुश्किल समय में एकजुट होना होगा और आतंकवादियों को करारा जवाब देना होगा।” हापुड़ में हिंदू संगठनों ने आज दोपहर तक पूर्ण बाजार बंद रखने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब