न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: सीलमपुर की लेडी डॉन जिकरा ने ली दलित किशोर की जान!

दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के लड़के की हत्या में पुलिस ने जांच तेज की, गैंगस्टर जिकरा और साहिल का नाम सामने आया, दो आरोपी हिरासत में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 2:49:43

दिल्ली: सीलमपुर की लेडी डॉन जिकरा ने ली दलित किशोर की जान!

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस हत्या के मामले में साहिल और जिकरा का नाम सामने आया है। दोनों भाई-बहन हैं, जो मिलकर एक गैंग चलाते हैं। इस गैंग में 15 से ज्यादा लोग शामिल हैं। हाल ही में पुलिस ने ज़िकरा के घर से हथियार बरामद किए थे और उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में वह छूट गई थी। जिकरा, जो कुनाल की हत्या के आरोप में है, खुद को 'लेडी डॉन' के नाम से बुलाना पसंद करती है। उसने अपने हाथ पर 'लेडी डॉन' भी लिखवाया हुआ है। हथियारों के साथ कई वीडियो और रौब दिखाने वाले वीडियो उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, जिसमें वह पुलिस गिरफ्तारी के दौरान भी वीडियो शेयर करती रही है। पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से इस हत्या में शामिल 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस हत्या में 4-5 लोग शामिल थे।

कौन है लेडी डॉन जिकरा?

सीलमपुर इलाके के लोगों के मुताबिक, जिकरा का आतंक पूरे इलाके में फैला हुआ है। हाल ही में जिकरा गैंग की लाला नामक व्यक्ति से झड़प हुई थी, जिसके जवाब में लाला के दोस्त कुनाल की हत्या कर दी गई। जिकरा, कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की गर्लफ्रेंड है और हमेशा अपने पास तमंचा रखती है। जिकरा ने पहले भी धमकी दी थी कि वह लोगों को उड़ा देगी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस कुणाल की हत्या के मामले में जिकरा और उसके गैंग के अन्य लोगों की तलाश में है।

क्या बोलीं सीएम रेखा?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीलमपुर हत्या मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मेरी पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। मृतक कुनाल पर चाकू से हमला किया गया था। हत्या के पीछे जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी। परिवार के साथ पूरा न्याय होगा, कोई भी कमी नहीं होगी। FIR दर्ज हो चुकी है।”

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम को एक 17 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उस समय हुई जब वह दूध लेने दुकान जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके के लोग पलायन की बात कर रहे हैं और घर बेचने की योजना बना रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इस इलाके में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, और अब तक 7 लोगों की हत्या हो चुकी है। यह घटना राजधानी दिल्ली में तनाव का कारण बन गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मृतक कुनाल की मां का कहना है कि उनके बेटे से किसी का कोई दुश्मनी नहीं थी, उसे केवल उसके गिहारा समाज से होने की वजह से मारा गया।

घटना के बाद का माहौल

सीलमपुर इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने रात से ही प्रदर्शन शुरू कर दिया है और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका