न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंडका आग: 27 लोगों की कब्रगाह बन गया '193', बिल्डिंग में नहीं थे फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में 13 मई को शाम करीब 4:30 बजे चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने 27 जिंदगियों को लील लिया। 50 लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग की लपटों ने बिल्डिंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसका प्लॉट नंबर 193 है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 May 2022 8:46:07

मुंडका आग: 27 लोगों की कब्रगाह बन गया '193', बिल्डिंग में नहीं थे फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में 13 मई को शाम करीब 4:30 बजे चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने 27 जिंदगियों को लील लिया। 50 लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग की लपटों ने बिल्डिंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसका प्लॉट नंबर 193 है। कल देर रात आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद उस चार मंजिला इमारत का जो हाल था वो दिल दहला देने वाला था। आग की लपटों के बुझ जाने के बावजूद अंदर इतनी ज्यादा तपिश थी कि अंदर रुक पाना मुश्किल हो रहा था। चारों तरफ राख का ढेर नजर आ रहा था जिसमें गरम धुंआ अभी भी शरीर को झुलसा देने की गर्मी के साथ निकल रहा था। अंदर से आग और बाहर से पानी की बौछारें पाने के कारण दीवारें जगह-जगह फट गईं थी, और उनसे खौलता हुआ पानी रिस रहा था। हर कोने से धधकती आग के ढेर दिखाई दे रहे थे।

मुंडका की जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वहां से निकलने का एक ही रास्ता था। मेन गेट की एंट्री इतनी संकरी थी कि एक बार में एक ही व्यक्ति या तो अंदर जा सकता है या बाहर आ सकता है। ऐसे में यहां तक पहुंचने के लिए बगल वाली बिल्डिंग से दीवार को तोड़ा गया। इसके लिए फायर फाइटर्स की टीम ने कड़ी मशक्कत की।

दिल्ली फायर के अधिकारियों ने बताया की इमारत में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। अंदर जाने का भी साथ वाली छोटी गली बिल्डिंग का गेट था। बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा फरार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा है, जो आग लगने के बाद से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मनीष की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के इस अग्निकांड से जुड़े कुछ और बातों का खुलासा हो सकता है।

बता दे, जिस बिल्डिंग में आग लगी उसे फायर डिपार्टमेंट से NOC नहीं मिली थी। इस बात का खुलासा फायर चीफ ऑफिसर अतुल गर्ग ने किया है। उन्होंने आज तक से बात करते हुए बताया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसे फायर डिपार्टमेंट से NOC नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि मुंडका में चलने वाली ज्यादातर फैक्ट्री बिना NOC के संचालित हो रही हैं। यानी सभी फैक्ट्री नियम और कानून को ताक पर रख कर चलाई जा रहीं हैं। दिल्ली के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि एनओसी के लिए MCD या बिल्डिंग अथॉरिटी हमारे पास पहले ड्रॉइंग भेजती है। लेकिन MCD ने आज तक हमारे पास ये केस नहीं भेजा। MCD को इसे हमारे पास एनओसी के लिए भेजना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यहां अधिकतर फैक्ट्री इसी तरह से चल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका