न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: कोमल को पत्थर से बांध आसिफ ने नहर में फेंका, सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, कोमल की हत्या कर शव को पत्थर से बांध नहर में फेंका गया। पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया, जो उसे पहले से जानता था। मामला 12 मार्च का है, जबकि शव 17 मार्च को बरामद हुआ।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 12:47:36

दिल्ली: कोमल को पत्थर से बांध आसिफ ने नहर में फेंका, सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

दिल्ली में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है। सीमापुरी के सुंदरी नगर में रहने वाली कोमल नाम की लड़की की हत्या कर उसके शव को पत्थर से बांधकर नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आसिफ नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कोमल को लंबे समय से जानता था। यह वारदात 12 मार्च को अंजाम दी गई थी, जबकि 17 मार्च को पुलिस ने नहर से शव बरामद किया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, टैक्सी चालक आसिफ और कोमल एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। 12 मार्च को आसिफ ने सीमापुरी इलाके से कोमल को अपनी कार में बिठाया, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर आसिफ ने कोमल का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद, शव को ठिकाने लगाने के लिए आसिफ ने एक चौंकाने वाली योजना बनाई। उसने लाश को भारी पत्थर से बांधकर छावला इलाके की नहर में फेंक दिया। कई दिनों तक पानी में रहने के बाद जब शव फूलकर सतह पर आ गया, तो स्थानीय लोगों ने इसे देखकर पुलिस को सूचना दी।

इससे पहले, कोमल के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। शव बरामद होने के बाद छावला पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने जल्द ही आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अपराध में कोई और शामिल था या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका

दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार

अमेरिका की सैन्य प्रणाली में बड़ा बदलाव, ईरान युद्ध के बीच आर्मी चीफ और दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया

Israel-Iran War: बादलों से अचानक प्रकट हुई ईरानी मिसाइल, इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO ने हिला दिया सोशल मीडिया

‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख

‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी

दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'

गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व

दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा

4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम

रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी

IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट

शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका