न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, एक हिस्से को किया सील; अधजले नोट मिलने का मामला

दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवास पर अधजले नोट मिलने के बाद जांच तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित तीन जजों की कमेटी और दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और एक हिस्से को सील कर दिया। मामले की जांच अब आगे किस तरह से की जाएगी, यह कमेटी तय करेगी।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 4:18:19

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, एक हिस्से को किया सील; अधजले नोट मिलने का मामला

दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवास पर अधजले नोट मिलने के बाद अब इस मामले की जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित तीन जजों की एक कमेटी तुगलक रोड स्थित उनके घर पहुंची थी, और अब तुगलक रोड थाना में कार्यरत पुलिस अधिकारी भी जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर पहुंचे। दिल्ली पुलिस की टीम ने घटना स्थल को सील करने के लिए जस्टिस वर्मा के आवास का दौरा किया, जहां अधजले नोट पाए गए थे।

घर के एक हिस्से को सील किया गया

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम करीब दो घंटे तक घटनास्थल पर रही, जिसमें नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला भी शामिल थे। जांच कमेटी के निर्देश पर, जिस जगह आग लगी थी, उस क्षेत्र को सील करने के लिए पुलिस टीम जस्टिस वर्मा के घर पहुंची थी। उच्च न्यायालय के अधिकारी भी इस जांच में मदद करने के लिए जज के घर गए और पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की गई।

इससे पहले, मंगलवार को तीन जजों की एक टीम लगभग 45 मिनट तक जस्टिस वर्मा के घर रही, और इस दौरान जजों ने उस कमरे का भी दौरा किया, जहां जले हुए नोट मिले थे। अब यह कमेटी ही तय करेगी कि इस जांच को किस तरीके से और किन नियमों के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।

जज पर FIR दर्ज करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा पर अधजले नोट मिलने के बाद अब FIR दर्ज कराने की मांग उठाई गई है। एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर कर जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। यह याचिका मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना की अगुआई वाली बैंच के सामने रखी गई, और सर्वोच्च अदालत ने इस याचिका की सुनवाई के लिए सहमति जताई है।

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया जाए क्योंकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन जजों की कमेटी का गठन करने का कोई औचित्य नहीं है। याचिकाकर्ता ने इस मामले की जांच पुलिस को सौंपने की मांग की है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार को प्रभावी और सार्थक कदम उठाने चाहिए। याचिकाकर्ता ने अदालत से यह सवाल भी किया कि अगर जस्टिस वर्मा की जगह कोई कारोबारी होता, तो क्या उसे संदेह का लाभ देकर पुलिस जांच से बाहर किया जा सकता था? इस पर अदालत ने कहा कि आप मामले में कोई सार्वजनिक बयान न दें और याचिका को सुनवाई के लिए लिस्टेड किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका