न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली चुनाव: कबाड़ी के पास मिले महिला सम्मान योजना के 30 हजार फॉर्म, BJP ने AAP पर लगाए आरोप

बीजेपी ने शनिवार को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के फॉर्मों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30,000 फॉर्म कबाड़ी के पास मिले हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 6:01:32

दिल्ली चुनाव: कबाड़ी के पास मिले महिला सम्मान योजना के 30 हजार फॉर्म, BJP ने AAP पर लगाए आरोप

दिल्ली चुनाव के दौरान सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और विपक्षी बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। बीजेपी ने शनिवार को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के फॉर्मों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30,000 फॉर्म कबाड़ी के पास मिले हैं।

सचदेवा ने आरोप लगाया कि कबाड़ी के पास महिलाओं के निजी दस्तावेज भी पाए गए, जिनमें वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट शामिल हैं। बीजेपी नेता ने कहा, "अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार दिल्लीवासियों को ठगने का काम कर रहे हैं। यही नहीं, पंजाब की महिलाओं के साथ भी उन्होंने धोखा किया था।"

उन्होंने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, वीरेंद्र सचदेवा ने पत्रकारों के सामने फॉर्म और कागजातों के ढेर को दिखाकर अपनी बात को और मजबूत किया। यह घटना दिल्ली चुनाव को लेकर एक नई राजनीतिक हलचल का कारण बन गई है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत फॉर्म भरवाए थे। उन्होंने दावा किया कि तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के एक कबाड़ी के पास महिला सम्मान योजना के लगभग 30,000 फॉर्म मिले हैं। सचदेवा ने कहा कि इन फॉर्मों को बीजेपी प्रत्याशी को दिया गया और सवाल उठाया कि आम आदमी पार्टी को यह नहीं पता था कि इन फॉर्मों का डेटा कितने लोगों तक पहुंचेगा। बीजेपी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं से इस्तीफा मांगते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी को घेरा। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा कि यदि बीजेपी का दावा सही है, तो इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने बीजेपी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और कहा कि अगर पुलिस मामले पर संज्ञान लेती है तो आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत कार्रवाई हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म