न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेखा गुप्ता ने संभाला दिल्ली CM का पद, पहली कैबिनेट बैठक में लिए ये बड़े फैसले

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को औपचारिक रूप से दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 10:55:15

रेखा गुप्ता ने संभाला दिल्ली CM का पद, पहली कैबिनेट बैठक में  लिए ये बड़े फैसले

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को औपचारिक रूप से दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में बनी सरकार ने गुरुवार शाम 7 बजे पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आइए जानते हैं विस्तार से।

पहली कैबिनेट बैठक में क्या फैसले हुए?

सूत्रों के अनुसार, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में CAG रिपोर्ट को पारित कर सदन में पेश करने का निर्णय लिया गया। आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान की 14 CAG रिपोर्ट्स अब तक सदन में नहीं रखी गई थीं। इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करने का फैसला किया गया है। साथ ही, अगले सप्ताह दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने की भी जानकारी दी गई है।

सीएम रेखा गुप्ता का बयान

बैठक की अध्यक्षता के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "पहली कैबिनेट बैठक में हमने दो महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया— पहला, दिल्ली में 5 लाख रुपये के टॉप-अप के साथ आयुष्मान भारत योजना को लागू करना और दूसरा, विधानसभा की पहली बैठक में 14 CAG रिपोर्ट्स को पेश करना।"

उन्होंने आगे कहा, "हम जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे।" दिल्ली में महिलाओं को ₹2500 देने के बीजेपी के वादे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "यह हमारी सरकार है और एजेंडा भी हमारा होगा। हमें काम करने दें, पूर्व सरकार को हमें निर्देश देने की जरूरत नहीं है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने जो करना था, वह कर चुके हैं।"

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहला बयान

मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली को विकसित बनाने के मिशन पर लगातार काम किया जाएगा, एक भी दिन व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। जनता से किया गया हर एक वादा पूरा किया जाएगा।" उन्होंने यह भी बताया कि शाम 7 बजे उनकी पहली कैबिनेट बैठक होगी, जबकि शाम 5 बजे वह यमुना घाट पर आरती के लिए जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म