न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली में हमने किया अब गोवा की बारी, केजरीवाल ने फ्री बिजली और पुराने बिल माफ करने का किया वादा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को गोवा पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 11:30:22

दिल्‍ली में हमने किया अब गोवा की बारी, केजरीवाल ने फ्री बिजली और पुराने बिल माफ करने का किया वादा

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने कमर कस ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को गोवा पहुंचे। केजरीवाल ने बुधवार को गोवा में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके मतदाताओं के लिए चार बड़े ऐलान किए। उन्‍होंने कहा कि अगर गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो लोगों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली मुहैया कराई जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने चुनावी वादा करते हुए कहा कि राज्‍य में सभी लोगों के पुराने बिजली बिल भी माफ किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्‍य में 24 घंटे की बिजली सप्‍लाई होगी। वहीं राज्‍य के किसानों के लिए खेती करने को फ्री बिजली दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली में हमने यह करके दिखाया है। हम दिल्‍ली में एक्‍पेरीमेंट करके आए हैं। यह गोवा में भी काम करेगा।

बता दे, इससे पहले आम आदमी पार्टी के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों ने भी पहले जानकारी दी थी कि गोवा में 300 यूनिट बिजली के बाद बिजली 50 फीसदी के हिसाब से चार्ज की जाएगी।

पंजाब - उत्‍तराखंड को भी फ्री बिजली और बकाया बिल माफ का वादा

इससे पहले केजरीवाल ने पंजाब में अगले साल चुनाव से पहले वहां लोगों को रिझाने के लिए 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का चुनावी वादा किया था। पंजाब में बिजली कटौती बड़ी समस्‍या है। केजरीवाल ने वहां तीन बड़े वादे किए थे। इनमें पंजाब के हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली, घरेलू उपयोगकर्ता के बकाया बिजली बिल माफ करना, हर घर को 24 घंटे बिजली देना शामिल है।

ऐसे ही कुछ चुनावी वादे केजरीवाल ने उत्‍तराखंड में भी किए हैं। पिछले दिनों देहरादून में उन्‍होंने कहा था कि राज्‍य में 300 यूनिट बिजली फ्री होगी। किसानों के लिए बिजली मुफ्त होगी। पुराने बिल माफ होंगे। सभी को 24 घंटे बिजली मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत